Begin typing your search above and press return to search.

सूरजपुर न्यूज़: छुई खदान धंसी, एक युवक की मौत, एक गंभीर, 10 ग्रामीण निकाल रहे थे छुई मिट्टी...तभी हुआ हादसा

Surajpur News: 10 लोग छुई मिट्टी निकालने खदान आये थे। इस दौरान मिट्टी धंस गई। घटना में एक महिला व एक युवक मिट्टी में दब गया।

सूरजपुर न्यूज़: छुई खदान धंसी, एक युवक की मौत, एक गंभीर, 10 ग्रामीण निकाल रहे थे छुई मिट्टी...तभी हुआ हादसा
X
By Sandeep Kumar Kadukar

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में छुई खदान धंसने से एक युवक की मौत हो गई। एक महिला घटना में गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार अस्पताल में जारी है। घटना ओड़गी ब्लाक की है।

जानकारी के मुताबिक, 10 लोग छुई मिट्टी निकालने खदान आये थे। इस दौरान मिट्टी धंस गई। घटना में एक महिला व एक युवक मिट्टी में दब गया। इधर, जैसे ही घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो मौके पर पहुंचे और दबे ग्रामीणों को निकालने रेस्क्यू शुरू किया गया। पुलिस भी हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और पुलिस की टीम ने रेस्क्यू कर युवक व महिला को निकाला। डॉक्टरों ने उपचार के दौरान युवक के मौत की पुष्टि की। वहीं, घटना में घायल महिला का इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि क्षेत्र में लगातार अवैध कोयला और छुई मिट्टी की खुदाई की जा रही है। आये दिन इन खदानों में ग्रामीण मिट्टी और कोयला ले जाने के लिए एकत्र होते रहते है। फिलहाल, इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Sandeep Kumar Kadukar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story