Begin typing your search above and press return to search.

Surajpur Accident News: CG में भीषण हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 1 की मौत, 15 से ज्यादा घायल

Surajpur Accident News: सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में श्रद्धालुओं से भरी बस को ट्रक ने टक्कर मार दी. इस हादसे में 1 की मौत हो गई और 15 से ज्यादा घायल हो गए.

Surajpur Accident News
X
सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news     
By Chitrsen Sahu

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां श्रद्धालुओं से भरी एक बस को ट्रक ने टक्कर मार दी. इस हादसे में एक की मौत हो गई और 15 श्रद्धालु घायल हो गए, जबकि 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना लटोरी पुलिस चौकी क्षेत्र में हुई है.

श्रद्धालुओं से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर

लटोरी पुलिस चौकी क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब श्रद्धालुओं से भरी एक बस को तेज रफ़्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. इस टक्कर के बाद बस सीधे पेड़ से जा टकराई. हादसा इतना जबरदस्त था कि बस में सवार 15 श्रद्धालु घायल हो गए. जबकि 6 गंभीर रूप से घायल हो गए और एक की इलाज के दौरान मौत हो गई.

टक्कर के बाद पेड़ से जा टकराई बस

जानकारी के मुताबिक, बस रायगढ़ के तमनार से बनारस के लिए रवाना हुई थी. सोमवार देर रात जब बस सूरजपुर जिले के लटोरी पुलिस चौकी क्षेत्र में गंगापुर गांव के पास पहुंची, तो ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर के बाद बस सीधे पेड़ से जा टकराई. हादसे के बाद वहां चीख पुकार मच गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने किसी तरह श्रद्धालुओं को बाहर निकाला.

1 की मौत, 15 घायल और 6 गंभीर

इस हादसे में 15 श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आई है और 6 गंभीर रूप घायल हुए हैं. वहीं एक श्रद्धालु ने अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि अन्य घायल लोगों का इलाज जारी है. इधर पुलिस ने भी मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है. साथ ही श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि यात्रा के दौरान सावधानी बरते.

Next Story