Begin typing your search above and press return to search.

Surajpur Crime News: CG में आरक्षक ने किया सुसाइड, दो महीने बाद छुट्टी लेकर लौटा था घर, फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश

Arakshak Ne Ki Atmhatya: सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में आरक्षक अन्तोश खलखो ने आत्महत्या कर ली है। उसकी लाश उसके ही क्वार्टर में फांसी पर लटकी मिली।

Surajpur Crime News
X

सोर्स- इंटरनेट, एडिट- npg.news

By Chitrsen Sahu

Arakshak Ne Ki Atmhatya: सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में आरक्षक अन्तोश खलखो ने आत्महत्या कर ली है। उसकी लाश उसके ही क्वार्टर में फांसी पर लटकी मिली। सूचना के बाद पुलिस ने उसके शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरु कर दी। यह पूरा मामला बिश्रामपुर थाना क्षेत्र का है।

छुट्टी लेकर लौटा था आरक्षक

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान अन्तोश खलखो (36) के रूप में की गई है, जो कि सूरजपुर पुलिस लाइन में आरक्षक के पद पर पदस्थ था और बिश्रामपुर के चोपड़ा कॉलोनी में स्थित क्वार्टर में रहता था। बताया जा रहा है कि अन्तोश खलखो की ड्यूटी दो महीने से मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी में लगाई गई थी। 9 फरवरी को ही वह छुट्टी लेकर अपने गांव बिश्रामपुर आया था।

फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश

9 फरवरी की रात अन्तोश खाना खाने के लिए अपने ससुराल पहुंचा था, जहां से खाना खाकर वह वापस अपने क्वार्टर लौट गया। रात 10 बजे के आसपास जब उसकी पत्नी आशा क्वार्टर पहुंची, तो उसके पैरों तले से जमीन ही खिसक गई। अन्तोश पंखे के सहारे फांसी के फंदे पर लटका मिला। इसके बाद उसने इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी, तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर अन्तोश के शव को फंदे से नीचे उतारा और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और उसके शव को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद मंगलवार सुबह उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। अन्तोश ने फांसी लगाकर आत्महत्या क्यों की है इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस का भी कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।


Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story