Begin typing your search above and press return to search.

Surajpur Aciident News: मां कुदरगढ़ धाम से दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु...तभी पेड़ से जा टकराई बोलेरो, हादसे में एक की मौत, 7 से ज्यादा लोग घायल

Ped Se Takrai Bolero: सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां श्रद्धालुओं से भरी एक बोलेरो कार पेड़ से जा टकराई (Ped Se Takrai Bolero)। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। वहीं 7 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Surajpur Aciident News: मां कुदरगढ़ धाम से दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु...तभी पेड़ से जा टकराई बोलेरो, हादसे में एक की मौत, 7 से ज्यादा लोग घायल
X

Surajpur Aciident New

By Chitrsen Sahu

Ped Se Takrai Bolero: सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां श्रद्धालुओं से भरी एक बोलेरो कार पेड़ से जा टकराई (Ped Se Takrai Bolero)। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। वहीं 7 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में एक की मौत, 7 घायल

यह घटना ओड़गी थाना क्षेत्र में हुआ है। यहां श्रद्धालुओं से भरी एक बोलेरो पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में बोलेरो सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं 7 लोग घायल हो गए, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

पेड़ से जा टकराई श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो

जानकारी के मुताबिक, बोलेरों में सवार सभी श्रद्धालु मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के कुम्हिया गांव के रहने वाले हैं। 30 नवंबर को सभी सूरजपुर में शक्तिपीठ मां कुदरगढ़ धाम दर्शन करने आए थे। देर शाम जब वह वापस लौट रहे थे तो ओड़गी और चांदनी-बिहारपुर के बीच बांक गांव के पास बोलेरो पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के सामने का हिस्सा बुरी तरह से चकनाचूर हो गया।

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

वहीं इस हादसे में मौके पर ही सतीश ठाकुर की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक का शव बुरी तरह से गाड़ी के अंदर फंसा था, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। इसके अलावा इस हादसे में 7 लोग घायल हो गए,जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओड़गी ले जाया गया। 4 की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सूरजपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story