Sunny Leone Raipur: सनी लियोनी का रायपुर आना कैंसिल, रामा वर्ल्ड में होने वाली थी नाइट डीजे पार्टी, हिंदू संगठनों ने किया था जमकर विरोध...
Sunny Leone Raipur: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी का रायपुर में प्रस्वावित कार्यक्रम रद्द हो गया है। रामा वल्र्ड में आयोजित नाइट डीजे पार्टी में अब सनी लियोनी शामिल नहीं होगी। कार्यक्रम को लेकर हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध किया था।

Sunny Leone Raipur: रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में सनी लियोनी का होने वाला कार्यक्रम रद्द हो गया है। 22 फरवरी को सनी लियोनी रायपुर के रामा वर्ल्ड डीजे नाइट पार्टी में शामिल होने वाली थी। अब आयोजकों ने कंपर्म किया है कि इस कार्यक्रम में सनी लियोनी शामिल नहीं होंगी।
दरअसल, हिन्दू संगठनों ने रामा वर्ल्ड में 22 फरवरी को होने वाले सनी लियोनी के कार्यक्रम का कड़ा विरोध किया था। संगठन ने चेतावनी दी थी कि अगर कार्यक्रम होगा तो वे लोग कार्यक्रम में घुसकर इसका विरोध करेंगे। बताया यह भी जा रहा है कि कार्यक्रम को लेकर आयोजकों ने प्रशासनिक अनुमति नहीं ली थी। ऐसे में आयोजकों को यह कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।कहा ये भी जा रहा है कि 22 फ़रवरी को अब सिर्फ रामा वर्ल्ड में डीजे नाइट पार्टी ही होगी।
जानिए पूरा मामला
रायपुर में रामा वर्ल्ड द्वारा आयोजित डीजे इवेंट पार्टी में सनी लियोनी का कार्यक्रम प्रस्तावित हुआ था। कार्यक्रम को लेकर एक्ट्रेस ने वीडियो भी जारी किया था। वीडियो में एक्ट्रेस सनी लियोनी कह रही थी कि ''मैं सनी लियोनी और मैं आ रही हूं रायपुर डीजे नाइट 22 फरवरी शाम 6 बजे, रामा वर्ल्ड रायपुर में...''
इधर, वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने इसका कड़ा विरोध किया और चेतावनी देते हुये कहा कि सनी लियोनी के आयोजन को कैंसिल किया जाना चाहिए, अगर नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में इसका जमकर विरोध करेंगे।
इससे पहले भी CG में डांसर का अश्लील वीडियो हुआ था वायरल
गरियाबंद जिले में अश्लील डांस करने वाली महिलाओं के डांस पर नोट उड़ाने वाले एसडीएम को निलंबित कर दिया गया। सरकार ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुये मैनपुर एसडीएम तुलसी दास मरकाम को हटाते हुये पहले शो-काॅज नोटिस जारी किया था, जाँच पूरी होने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया।
जानिए पूरा मामला
दरअसल, देवभोग क्षेत्र में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में ओडिसा से महिला डांसर्स बुलाई गई थी। आयोजन के नाम पर महिला डांसर ने बेहद ही आपत्तिजनक अश्लील डांस किया। इतना ही नहीं मैनपुर एसडीएम साहब महिला के डांस पर नोट उड़ाते हुए ठुमके लगाते नजर आये। यही नहीं SDM ने मोबाइल से अश्लील डांस का वीडियो भी रिकॉर्ड किया। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे मैनपुर एसडीएम का नाम तुलसीदास मरकाम है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कार्यक्रम का जमकर विरोध हो रहा है। लोग वीडियो को शेयर करते हुये एसडीएम व क्षेत्र की पुलिस पर कार्रवाई की मांग कर रहे है। साथ ही यह सवाल भी उठ रहा हैं कि प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस की मौजूदगी में ऐसे अश्लील कार्यक्रम को कैसे होने दिया गया? इस कार्यक्रम से न केवल छत्तीसगढ़ की मर्यादाओं की धज्जियां उड़ीं, बल्कि कानून व्यवस्था का भी जमकर मजाक उड़ाया गया। बताया जा रहा हैं कि दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच भी किया गया है। सरकार ने मामले में संज्ञान लेते हुए SDM को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
