समर स्पेशल ट्रेन की इस दिन से मिलेगी सुविधा, एलटीटी-सांतरागाछी-एलटीटी के बीच 13-13 फेरों के लिए वीकली समर स्पेशल ट्रेन...
Summer Special Train: गर्मियों की छुट्टियों में घुमने-फिरने या फिर परिवार के साथ यात्रा जाने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छी खबर हो सकती है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा कर दी है। वीकली समर स्पेशल ट्रेन एलटीटी-सांतरागाछी-एलटीटी के मध्य 13-13 फेरों के लिए पटरी पर दौड़ेगी। वीकली समर स्पेशल ट्रेन का बिलासपुर के अलावा रायपुर, दुर्ग व गोंदिया में स्टापेज रहेगा।

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
बिलासपुर।3 अप्रैल 2026| गर्मियों की छुट्टियों में घुमने-फिरने या फिर परिवार के साथ यात्रा जाने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छी खबर हो सकती है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा कर दी है। वीकली समर स्पेशल ट्रेन एलटीटी-सांतरागाछी-एलटीटी के मध्य 13-13 फेरों के लिए पटरी पर दौड़ेगी। वीकली समर स्पेशल ट्रेन का बिलासपुर के अलावा रायपुर, दुर्ग व गोंदिया में स्टापेज रहेगा।
गाड़ी संख्या 01001 एलटीटी-सांतरागाछी साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन एलटीटी से दिनाँक 21 अप्रैल से 14 जुलाई 2026 तक (13 फेरा) प्रत्येक मंगलवार को चलेगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01002 सांतरागाछी-एलटीटी साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन सांतरागाछी से दिनाँक 23 अप्रैल से 16 जुलाई 2026 तक (13 फेरा) प्रत्येक गुरुवार को चलेगी | इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया, दुर्ग, रायपुर एवं बिलासपुर स्टेशनों में दिया गया है |
देखिए इस दिन से पटरी पर दौड़ेगी समर स्पेशल ट्रेन
- गाड़ी संख्या 01001 एलटीटी-सांतरागाछी साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन एलटीटी से प्रत्येक मंगलवार को 20.15 बजे रवाना होगी तथा ठाणे आगमन 20.40 बजे, प्रस्थान 20.43 बजे, कल्याण आगमन 21.10 बजे, प्रस्थान 21.13 बजे दूसरे दिन नासिक रोड आगमन 00.15 बजे, प्रस्थान 00.18 बजे, भुसावल आगमन 03.35 बजे, प्रस्थान 03.40 बजे, अकोला आगमन 05.55 बजे, प्रस्थान 05.57 बजे, बडनेरा आगमन 07.55 बजे , प्रस्थान 07.58 बजे, नागपुर आगमन 10.15 बजे, प्रस्थान 10.20 बजे, गोंदिया आगमन 11.53 बजे, प्रस्थान 11.55 बजे, दुर्ग आगमन 14.10 बजे, प्रस्थान 14.15 बजे, रायपुर आगमन 14.50 बजे, प्रस्थान 14.55 बजे, बिलासपुर आगमन 16.35 बजे, प्रस्थान 16.50 बजे, झारसुगुड़ा आगमन 20.03 बजे, प्रस्थान 20.05 बजे, राउरकेला आगमन 21.40 बजे, प्रस्थान 21.48 बजे, चक्रधरपुर आगमन 23.30 बजे, प्रस्थान 23.35 बजे तीसरे दिन टाटानगर आगमन 00.30 बजे, प्रस्थान 00.35 बजे, खड़गपुर आगमन 02.45 बजे, प्रस्थान 02.50 होते हुये 05.00 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी ।
- गाड़ी संख्या 01002 सांतरागाछी-एलटीटी साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन सांतरागाछी से प्रत्येक गुरुवार को 15.50 बजे रवाना होगी तथा खड़गपुर आगमन 17.15 बजे, प्रस्थान 17.20 बजे, टाटानगर आगमन 19.30 बजे, प्रस्थान 19.35 बजे, चक्रधरपुर आगमन 20.50 बजे, प्रस्थान 20.55 बजे, राउरकेला आगमन 22.20 बजे, प्रस्थान 22.28 बजे दूसरे दिन झारसुगुड़ा आगमन 00.05 बजे, प्रस्थान 00.07 बजे, बिलासपुर आगमन 03.50 बजे, प्रस्थान 04.00 बजे, रायपुर आगमन 05.35 बजे, प्रस्थान 05.40 बजे, दुर्ग आगमन 06.30 बजे, प्रस्थान 06.35 बजे, गोंदिया आगमन 08.33 बजे, प्रस्थान 08.35 बजे, नागपुर आगमन 10.50 बजे, प्रस्थान 10.55 बजे, बडनेरा आगमन 13.37 बजे, प्रस्थान 13.40 बजे, अकोला आगमन 14.37 बजे, प्रस्थान 14.40 बजे, भुसावल आगमन 16.40 बजे, प्रस्थान 16.45 बजे, नासिक रोड आगमन 20.00 बजे, प्रस्थान 20.03 बजे, कल्याण आगमन 22.42 बजे, प्रस्थान 22.45 बजे, ठाणे आगमन 23.05 बजे, प्रस्थान 23.08 बजे होते हुये 23.45 बजे एलटीटी पहुंचेगी।
समर स्पेशल ट्रेन में ये मिलेंगी सुविधाएं
समर स्पेशल ट्रेन में 04 जनरल, 04 स्लीपर, 10 एसी-III इकॉनमी, 02 एसी-II कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। रेल प्रबंधन ने यात्रियों से अपील की है, असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के बाद दही अपनी यात्रा प्रारंभ करें। र
0 छत्तीसगढ़ में रद्द 14 ट्रेनों को किया गया बहाल
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में अकलतरा स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य के कारण पहले निरस्त किए गए 14 ट्रेनों को फिर से बहाल किया जा रहा है। इससे रायपुर, गेवरारोड, बिलासपुर और रायगढ़, झारसुगुड़ा और गोंदिया के यात्रियों को राहत मिलेगी। बता दें, इससे पहले नागपुर मंडल से होकर गुजरने वाली चार एक्सप्रेस ट्रेनों को भी दोबारा शुरू किया गया था। गोंदिया स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3, लाइन नंबर 5 पर वॉशेबल एप्रन को हटाकर उसे बैलस्टेड ट्रैक में बदलने के कार्य के कारण इन गाड़ियों को अस्थायी रूप से रद्द किया गया था।
0 रिस्टोर की गई ट्रेनें
गाड़ी संख्या 68737 (रायगढ़–बिलासपुर) मेमू को – 03 अप्रैल 2026 से 07 अप्रैल 2026 तक के लिए रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी |
गाड़ी संख्या 68738 (बिलासपुर–रायगढ़) मेमू को – 03 अप्रैल 2026 से 07.अप्रैल 2026 तक रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी |
गाड़ी संख्या 68736 (बिलासपुर–रायगढ़) मेमू को – 03 अप्रैल 2026 से 06.अप्रैल 2026 तक रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी |
गाड़ी संख्या 68735 (रायगढ़–बिलासपुर) मेमू को – 04 अप्रैल .2026 से 07.अप्रैल 2026 तक रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी |
गाड़ी संख्या 68746 (रायपुर–गेवरारोड) मेमू को – 03.अप्रैल 2026 से 06.अप्रैल 2026 तक रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी |
गाड़ी संख्या 68745 (गेवरारोड–रायपुर) मेमू को – 04 अप्रैल 2026 से 07.अप्रैल 2026 तक रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी |
गाड़ी संख्या 58204 (रायपुर–कोरबा) पैसेंजर को – 03.अप्रैल 2026 से 06.अप्रैल 2026 तक रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी |
गाड़ी संख्या 58203 (कोरबा–रायपुर) पैसेंजर को – 04.अप्रैल .2026 से 07.अप्रैल 2026 तक रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी |
गाड़ी संख्या 68734 (बिलासपुर–गेवरारोड) मेमू को – 03.अपैल 2026 से 07.अप्रैल 2026 तक रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी |
गाड़ी संख्या 68733 (गेवरारोड–बिलासपुर) मेमू को – 03 अप्रैल 2026 से 07.अपैल 2026 तक रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी |
गाड़ी संख्या 68732 (बिलासपुर–कोरबा) मेमू को – 03 अपैल 2026 से 07.अपैल 2026 तक रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी |
गाड़ी संख्या 68731 (कोरबा–बिलासपुर) मेमू को – 03.अपैल .2026 से 07.अप्रैल.2026 तक रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी |
