Begin typing your search above and press return to search.

बिलासपुर से दिल्ली की फ्लाइट बढ़ी, प्रयागराज में कटौती, कोलकाता से जुड़ा अंबिकापुर

समर शेड्यूल में बिलासपुर और अंबिकापुर से चलने वाले विमानों में परिवर्तन किया गया है। हवाई सेवा बढ़ाने की मांग कर रहे बिलासपुर में दिल्ली से संपर्क बढ़ा कर प्रयागराज की फ्लाइट कम कर दी गई है। जबकि जबलपुर और जगदलपुर की हवाई सेवा भी बंद कर दी गई है।

बिलासपुर से दिल्ली की फ्लाइट बढ़ी, प्रयागराज में कटौती, कोलकाता से जुड़ा अंबिकापुर
X
By Chitrsen Sahu

बिलासपुर 25 मार्च 2026, विमान सेवा में 28 मार्च से तब्दीली आ जाएगी। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने समर शेड्यूल जारी कर दिया है। विमान यात्रियों को अब नया शेड्यूल देख कर ही टिकट बुक करवाना होगा। बिलासपुर में हवाई सेवा में विस्तार के लिए संघर्ष समिति लगातार आंदोलन कर रही है, मगर नतीजा प्रभावी नहीं दिख रहा है। बिलासपुर से अब जबलपुर और जगदलपुर के लिए कोई फ्लाइट नहीं रहेगी, इसे बंद करने का फैसला कर दिया गया है। इसके पीछे यात्री नहीं मिलना बताया जा रहा है। जबकि प्रयागराज के लिए सीट की मारामारी होती है, अभी यह विमान सप्ताह में केवल दो दिन बिलासपुर से है। इसे घटा कर केवल एक दिन कर दिया गया है। इस तरह के फैसलों से यात्री और संघर्ष समिति के सदस्य भी हैरान हैं।

दूसरी ओर अंबिकापुर को कोलकाता और दिल्ली, दोनों से जोड़ दिया गया है। बिलासपुर को हैदराबाद फ्लाइट मिलने की उम्मीद थी, पर निराशा हाथ लगी है। अभी तक बिलासपुर से सीधे जगदलपुर जाने का विकल्प मौजूद था, इसकी हवाई सेवा समर शेड्यूल में गायब हो गई है। बिलासपुर से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट को अंबिकापुर होकर ले जाने का शेड्यूल दिया गया है, मतलब अंबिकापुर को तो नया कनेक्शन मिल गया, मगर बिलासपुर से जाने वाले यात्रियों को अधिक समय लगेगा। यह फ्लाइट सप्ताह में दो दिन चलेगी। एलाइंस एयर कंपनी ने पांच साल से चल रही बिलासपुर- जबलपुर फ्लाइट को बंद करने का फैसला किया है, इससे पहले इंदौर जाने वाली फ्लाइट के साथ भी ऐसा हो चुका है।

जानें, 28 मार्च से लागू होने वाली समय-सारिणी-

सोमवार

07:50 -10:25 : दिल्ली-बिलासपुर

10:50 - 11:35 : बिलासपुर-अंबिकापुर

12:00 - 14:30 : अंबिकापुर-दिल्ली

बुधवार

07:50 - 10:25 : दिल्ली - अंबिकापुर

10:50 - 11:35 : अंबिकापुर - बिलासपुर

12:00 - 14:40 : बिलासपुर - दिल्ली

गुरुवार

07:05 - 08:50 : कोलकाता - अंबिकापुर

09:15 - 09:55 : अंबिकापुर - बिलासपुर

10:20 - 12:05 : अंबिकापुर - कोलकाता

शुक्रवार

07:50 - 09:40 : दिल्ली - प्रयागराज

10:05 - 11:25 : प्रयागराज - बिलासपुर

12:00 - 14:40 : बिलासपुर - दिल्ली

शनिवार

07:05 - 08:55 : कोलकाता - बिलासपुर

07:50 - 10:25 : दिल्ली - बिलासपुर

09:20 - 10:00 : बिलासपुर - अंबिकापुर

10:50 - 12:05 : बिलासपुर - प्रयागराज

10:25 - 12:15 : अंबिकापुर - कोलकाता

12:30 - 14:20 : प्रयागराज - दिल्ली

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story