Shri Ram Mandir in Ayodhya: 1100 किलो का अनूठा दीपक, 2100 किलो का घंटा, अयोध्या पहुंचा सोने-चांदी का परत लगा 500 किलो का विशेष नगाड़ा, देखें फोटो और वीडियो

Shri Ram Mandir in Ayodhya: 1100 किलो का अनूठा दीपक, 2100 किलो का घंटा, अयोध्या पहुंचा सोने-चांदी का परत लगा 500 किलो का विशेष नगाड़ा, देखें फोटो और वीडियो
X
Shri Ram Mandir in Ayodhya: अयोध्या में श्रीराम मंदिर की 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। इसके लिए कोशिश की जा रही कि भगवान राम के अनुरूप सब कुछ बड़ा-बड़ा किया जाए। इस कड़ी में गुजरात से 500 किलो का ऐसा नगाड़ा पहुंचा है, जो एक साल तक खराब नहीं होगा और उसकी गूंज एक किलोमीटर तक सुनाई पड़ेगी।

अनिल तिवारी

Shri Ram Mandir in Ayodhya: अयोध्या। अयोध्या में 22 जनवरी को भव्य श्रीराम मंदिर में रामलला विराजमान होंगे। पूरे देश की नजरें अयोध्या पर है। इस खास मौके पर अयोध्या के श्रीराम मंदिर में 500 किलोग्राम वजन का नगाड़ा रखा जाएगा। सोने और चाँदी की परत चढ़े इस नगाड़े को गुजरात में तैयार किया गया है। ढांचे में लोहे और तांबे की प्लेट का इस्तेमाल किया गया है। जिसकी वजह से ये नगाड़ा एक हजार साल तक खराब नहीं होगा। यही नहीं, इसकी आवाज अयोध्या से एक किलोमीटर दूर तक सुनाई देगी। गुजरात से 5 जनवरी को रवाना हुआ ये नगाड़ा अयोध्या पहुंचने के बाद श्रीराम ट्रस्ट को सौंप दिया गया है। जिस-जिस रास्ते से होते हुए ये नगाड़ा अयोध्या पहुंचा, वहां-वहां के लोगों ने इसकी पूजा-अर्चना की। ये नगाड़ा राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को सौंपा गया है। 56 इंच का अहमदाबादी नगाड़े को बनाने में तीन महीने का वक्त लगा है। इसका व्यास 56 इंच रखा गया है। नगाड़े को खास बनाने के लिए इसमें 50 घंटियां लगाई गई हैं। साथ ही राम दरबार के चित्र से भी इसको सजाया गया है।

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने आश्वासन दिया कि इसे उचित स्थान पर स्थापित किया जाएगा। गुजरात विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्र मंत्री अशोक रावल ने पत्र भेजकर नगाड़ा स्वीकारने की संस्तुति की है। नगाड़ा लेकर आए चिराग पटेल ने बताया कि इस पर सोने और चांदी की परत चढ़ाई गई है। ढांचे में लोहे और तांबे की प्लेट का भी इस्तेमाल किया गया है। इसका निर्माण डबगर समाज के लोगों ने किया है। राम मंदिर में स्थापित करने के लिए हिंदू संस्कृति के इस प्रतीक विशाल नगाड़ा का निर्माण कर्णावती महानगर के दरियापुर विस्तार में किया गया है।

सब कुछ नया और बड़ा

अयोध्या में प्रभु श्रीराम के लिए सब कुछ नया और बड़ा किया जा रहा है। यहां 2100 किलो का घंटा, 1100 किलो का दीया, 108 फीट की अगरबत्ती और 10 फीट का ताला पहुंच गया है। राम मंदिर के लिए देश-विदेश से उपहार आ रहे हैं. वडोदरा के रहने वाले किसान अरविंदभाई मंगलभाई पटेल ने रामलला के लिए 1100 किलोग्राम वजन का एक विशाल दीपक तैयार किया है। पटेल ने कहा- दीपक 9.25 फीट ऊंचा और 8 फीट चौड़ा है। इसकी क्षमता 851 किलोग्राम घी की है। दीपक ’पंचधातु’ यानी सोना, चांदी, तांबा, जस्ता और लोहा से बना है। वहीं, सूरत के एक हीरा व्यापारी ने 5000 अमेरिकी हीरे और 2 किलो चांदी का उपयोग करके राम मंदिर की थीम पर एक हार बनाया है। 40 कारीगरों ने 35 दिनों में डिजाइन पूरा किया है। इस हार को राम मंदिर ट्रस्ट को उपहार में दिया गया है।

Tags

Next Story