Begin typing your search above and press return to search.

Shatak: 'शतक' को टैक्स फ्री करने छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया आदेश, पढ़िये क्या लिखा है

Shatak: छत्तीसगढ़ में फिल्म शतक को टैक्स फ्री करने का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश वाणिज्यिक कर विभाग मंत्रालय ने जारी किया है।

Shatak: शतक को टैक्स फ्री करने छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया आदेश, पढ़िये क्या लिखा है
X
By Sandeep Kumar

Shatak: हिन्दी फीचर फिल्म शतक को छत्तीसगढ़ में कल (28 फरवरी ) से छह माह तक टैक्स फ्री का आदेश जारी किया गया है। जीएसटी की राशि घटाकर दर्शकों को इस फिल्म का टिकट बेचा जायेगा। इस फिल्म के प्रदर्शन के लिए संबंधित सिनेमाघरों, मल्टीप्लेक्स के प्रचलित सामान्य प्रवेश शुल्क में वृद्धि नहीं की जा सकेगी।

जारी आदेश में लिखा है...

''राज्य सरकार ने हिन्दी फीचर फिल्म शतक को छत्तीसगढ़ में कल से टैक्स फ्री करने का आदेश दिया है। सिनेमाघरों / मल्टीप्लेक्स में एस.जी.एस.टी. की राशि को घटाकर दर्शकों को इस फिल्म के टिकट का विक्रय किया जाए। इस फिल्म के प्रदर्शन के लिए संबंधित सिनेमाघरों / मल्टीप्लेक्स के सामान्य प्रवेश शुल्क में वृद्धि नहीं की जा सकेगी।

सेवा के प्रदाता मल्टीप्लेक्स/सिनेमाघर द्वारा इस सेवा पर देय राज्य माल एवं सेवा कर की राशि का खुद वहन किया जायेगा।

इस सेवा प्रदाय पर देय व भुगतान किए गए राज्य माल और सेवा कर (एस.जी.एस.टी.) के अंश के बराबर की राशि राज्य शासन द्वारा प्रतिपूर्ति की जाएगी।

इस आदेश के क्रियान्वयन से संबंधित विस्तृत निर्देश पृथक से आयुक्त, राज्य कर, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी किए जाएंगे।''

पढ़ें आदेश








Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story