यात्रीगण ध्यान दें: यात्रा से पहले देख लें ट्रेनों का स्टेट्स, आधा दर्जन ट्रेने रहेंगी रद्द

यात्रीगण ध्यान दें: यात्रा से पहले देख लें ट्रेनों का स्टेट्स, आधा दर्जन ट्रेने रहेंगी रद्द
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

SECR News: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मंडल के रोबर्टसन-खरसिया सेक्शन के मध्य फाटक संख्या 311 में गर्डर डि-लांचिंग एवं सक्ती-बाराद्वार सेक्शन के मध्य फाटक संख्या 324 में गर्डर लांचिंग तथा रायगढ़ –किरोड़ीमल नगर सेक्शन के मध्य ऑटो मेटिक सिग्नलिंग कार्य के फलस्वरूप इन गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा.

बिलासपुर. 27 फरवरी 2026| मंडल के रोबर्टसन-खरसिया सेक्शन के मध्य फाटक संख्या 311 में गर्डर डि-लांचिंग एवं सक्ती-बाराद्वार सेक्शन के मध्य फाटक संख्या 324 में गर्डर लांचिंग तथा रायगढ़ –किरोड़ीमल नगर सेक्शन के मध्य ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य ब्लॉक लेकर किया जायेगा । इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने/गुजरने वाली ये गाडियाँ प्रभावित रहेगी।

रद्द होने वाली गाडियां

  • 27 फरवरी एवं 01 मार्च 2026 को रायगढ़ से चलने वाली 68737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
  • 27 फरवरी एवं 01 मार्च 2026 को बिलासपुर से चलने वाली 68738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
  • 01 मार्च 2026 को रायगढ़ से चलने वाली 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
  • 28 फरवरी 2026 को बिलासपुर से चलने वाली 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

बीच में समाप्त/प्रारम्भ होने वाली गाडियां

27 फरवरी एवं 01 मार्च 2026 को गोंदिया से चलने वाली गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा बिलासपुर-झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी।

27 फरवरी एवं 01 मार्च जनवरी 2026 को झारसुगुड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी तथा झारसुगड़ा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।

Tags

Next Story