Begin typing your search above and press return to search.

Korba News: CG कोयला खदान में बड़ा हादसा, चोरी की इरादे से घुसा मजदूर, 170 फीट गहरी खाई में गिरकर मौत

Koyla Khadan Me Hadsa: कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा में SECL के मानिकपुरी खदान में एक मजदूर की मौत हो गई। कोयला चोरी के दौरान वह 170 फीट गहरी खाई में गिर गया।

Korba News
X

सोर्स- इंटरनेट, एडिट- npg.news

By Chitrsen Sahu

Koyla Khadan Me Hadsa: कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा में SECL के मानिकपुरी खदान में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां के प्रतिबंधित क्षेत्र में कोयला चोरी करने घुसे एक मजदूर की 170 फीट गहरी खाई में गिरकर मौत हो गई, जिससे हड़कंप मच गया है। यह घटना मानिकपुरी चौकी क्षेत्र में हुई है।

पैर फिसलने से 170 फीट गहरी खाई में गिरा

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान भगत कुमार मरावी के रूप में की गई है, जो कुदारी गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर वह कोयला चोरी के इरादे से SECL मानिकपुरी खदान के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वो सीधे 170 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

कड़ी मशक्कत से खदान से निकाला गया शव

देर रात तक जब भगत अपने घर नहीं पहुंचा, तो उसके परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरु की। गुरुवार सुबह जब ग्रामीण उसे खोजते हुए SECL के मानिकपुरी खदान के पास पहुंचे, तो उसका शव 170 फीट की गहरी खाई में पड़ा मिला। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई और फिर कड़ी मशक्कत के बाद उसके शव को बाहर निकाला गया।

मामले की जांच जारी

भगत के शव को कड़ी मशक्कत से खदान से निकालने के बाद एम्बुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। साथ मामले की जांच शुरु कर दी गई है। वहीं इस मामले में कोरबा सीएसपी प्रतीक चर्तुवेदी का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और आगे की जांच शुरु कर दी गई है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story