Satta King aur Bharat: महादेव सट्टा किंग सौरभ चंद्राकर दुबई में गिरफ्तार, एक हफ्ते के अंदर लाया जा सकता है भारत!

Satta King aur Bharat रायपुर। महादेव ऐप केस में भारत की जांच एजेसियों को बड़ी सफलता मिली है। महादेव सट्टा ऐप के सरगना सौरभ चंद्राकर को दुबई में गिरफ्तार किया गया है। सौरभ चंद्राकर भिलाई का रहने वाला है। ईडी के अनुरोध पर जारी इंटरपोल के रेड काॅर्नर नोटिस के तहत दुबई में उसे गिरफ्तार किया गया। इसी के तहत अब सौरभ चंद्राकर को जल्द ही भारत लाने की कवायद शुरू हो गई है। कहा ये भी जा रहा है कि एक हफ्ते या फिर 10 दिनों के अंदर ही उसे ईडी की टीम भारत लेकर आ सकती है।
मालूम हो कि महादेव सट्टा (Satta King aur Bharat) किंग सौरभ चंद्राकर दुबई में बैठकर इस ऐप के माध्यम से भारत मेें सट्टा का संचालन करता था। बता दें कि इससे पहले दिसंबर 2023 में एक बार और सौरभ चंद्राकर को दुबई में हिरासत में लिया गया था, जिसके बाद उसे घर में ही नजरबंद किया गया था। जानकारी के लिए बता दें, भारत सरकार ने 5 नवंबर को 2023 को महादेव सट्टा ऐप समेत 22 ऐप को और वेबसाइटों को ब्लाॅक करने का आदेश दिया था। ईडी के अनुरोध के बाद इन्फाॅर्मेशन टेक्नोलाॅजी अधिनियम की धारा 69ए के तहत आदेश जारी किया गया था।
ईडी की जांच में पता चला था कि महादेव सट्टा ऐप में कुछ नौकरशाहों और राजनेताओं की भी संलिप्तता है। 8 नवंबर 2023 को मुंबई पुलिस ने महादेव बेटिंग ऐप और उसके प्रमोटर्स के खिलाफ धोखाधड़ी को लेकर केस दर्ज किया था। मुंबई की मटुंगा पुलिस ने भिलाई के सट्टा किंग सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल समेत 30 से ज्यादा लोगों पर अपराध दर्ज हुआ था। जिसके बाद जांच को मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंपा गया और बाद में इसकी जांच एसआईटी ने शुरू की।
580 करोड़ रुपए की संपत्ति ED ने फ्रीज
बता दें, एक मार्च 2024 तक ED के अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए महादेव सट्टा एप की करीब 580 करोड़ रुपए की संपत्ति फ्रीज की है। ED ने रायपुर, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, इंदौर, गुरुग्राम के कुल 15 ठिकानों पर दबिश दी थी। ED लम्बे समय से महादेव ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही है। आरोप है कि इसमें छत्तीसगढ़ के उच्च पदस्थ राजनेताओं और नौकरशाह भी शामिल है। और इस ऐप के दो मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल भी छत्तीसगढ़ से ही है। ED के अनुसार, इस मामले में करीब 6,000 करोड़ रुपए की आय आंकी गई है।
महादेव सट्टा और बॉलीवुड कनेक्शन
ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ने 2023 फरवरी में दुबई में शादी की थी। चंद्राकर की शादी समारोह में बड़े बड़े बॉलीवुड सेलिब्रिटी पहुंचे थे। शामिल होने वाले 17 हस्तियों को ED द्वारा जांच के दायरे में लिया गया था। ED के मुताबिक, सौरभ ने अपनी शादी पर 200 करोड़ रुपये खर्च किया था। इस राशि का एक बड़ा हिस्सा बॉलीवुड हस्तियों को दिया गया। इस लिस्ट में टाइगर श्रॉफ, सनी लियोन, गायिका नेहा कक्कड़ सहित कई पॉपुलर लोगों का नाम है।

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
Tags
-
Home
-
Menu
