Begin typing your search above and press return to search.

Nishulk Svasthya Shivir: निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन: सरयूपारीण ब्राह्मण सभा छत्तीसगढ़ ने किया आयोजित, श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल के वरिष्ठ एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं

Nishulk Svasthya Shivir: रायपुर: प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी सरयूपारीण ब्राह्मण सभा छत्तीसगढ़ द्वारा सर्वजन हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 28 दिसंबर, रविवार को तुलसी भवन, संजय नगर रिंग रोड नंबर-1 में किया गया। इस शिविर में श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल के वरिष्ठ एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

Nishulk Svasthya Shivir: निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन: सरयूपारीण ब्राह्मण सभा छत्तीसगढ़ ने किया आयोजित, श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल के वरिष्ठ एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं
X
By Chitrsen Sahu

Nishulk Svasthya Shivir: रायपुर: प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी सरयूपारीण ब्राह्मण सभा छत्तीसगढ़ द्वारा सर्वजन हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 28 दिसंबर, रविवार को तुलसी भवन, संजय नगर रिंग रोड नंबर-1 में किया गया। इस शिविर में श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल के वरिष्ठ एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

समाज के अध्यक्ष डॉ. सुरेश शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में कुल 954 लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कराई। श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल के वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सुशील शर्मा सहित विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा मरीजों की जांच एवं परामर्श किया गया।

शिविर में नेत्र रोग, किडनी रोग, लीवर जांच, हड्डी रोग, न्यूरो फिजिशियन, दंत रोग, ईएनटी, फिजियोथेरेपी, स्त्री रोग, शिशु रोग के साथ-साथ ECG, X-Ray, ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर की जांच भी पूर्णतः निःशुल्क की गई। आयुर्वेदिक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया। शिविर में योग पद्धति एवं मर्म चिकित्सा की जानकारी भी दी गई। यह शिविर सभी समाज के नागरिकों के लिए खुला रहा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ लिया।

स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ प्रातः 10 बजे समाज के कुलपुरुष गोस्वामी तुलसीदास जी के पूजन के साथ किया गया। शिविर के समापन पर मुख्य अतिथियों द्वारा सभी चिकित्सकों का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर माननीय सत्यनारायण शर्मा (पूर्व मंत्री), सुनील सोनी (विधायक), राजे महंत डॉ. रामसुंदर दास (पूर्व विधायक), जोन अध्यक्ष बद्री गुप्ता, पार्षद प्रमोद साहू, स्वप्निल मिश्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित रहे। श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल की यह सहभागिता समाज सेवा और निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story