Begin typing your search above and press return to search.

शिकार के लिए बिछाए करंट से युवक की मौत, मैनपाट के सागौन नर्सरी में लकड़ी चोरी करने घुसा था, साथी भी झुलसा

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के मैनपाट में शिकार के लिए बिछाए करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। बचाते समय साथी भी झुलसा गया है। सागौन नर्सरी में लकड़ी चोरी करने के दौरान हादसा होना बताया जा रहा है।

शिकार के लिए बिछाए करंट से युवक की मौत, मैनपाट के सागौन नर्सरी में लकड़ी चोरी करने घुसा था, साथी भी झुलसा
X

इमेज सोर्स- NPG News

By Radhakishan Sharma

सरगुजा। 25 मार्च 2026|उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मैनपाट मूसाखोल नर्सरी में मंगलवार रात जंगली जानवरों के शिकार के लिए बिछाए गए करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक को बचाने के दौरान उसका साथी भी झुलस गया। पुलिस ने सुबह शव बरामद किया। मौके से जीआई तार की जब्ती भी पुलिस ने बनाई है। मामला कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र का है।

पढ़िए कैसे हुआ हादसा

मुर्ताडांड निवासी मिश्रा यादव (37) अपने साले और दो ग्रामीणों के साथ लकड़ी चोरी करने मूसाखोल के सागौन नर्सरी में गया था। रात करीब 10 बजे मिश्रा यादव जंगल में बिछाए गए तार की चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह गिर गया और छटपटाने लगा। साले ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन करंट लगने से उसे जोर का झटका लगा। मिश्रा यादव की मौके पर मौत हो गई।

हाई वोल्टेज लाइन से बिछाया था करंट

घटना के बाद मिश्रा यादव के साथ गए तीनों युवक वापस।लौटकर ग्घटना की जानकारी कमलेश्वरपुर थाने को दी। बुधवार सुबह थाना प्रभारी मनोज प्रजापति की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मेन लाइन की सप्लाई कटवाकर शव को बरामद किया। पुलिस ने जंगल में हाई वोल्टेज तार से जोड़कर शिकार के लिए बिछाए गए जीआई तार को जब्त किया है। तार में फंसकर एक सियार की भी मौत हो गई थी। सियार के शव को वनकर्मियों को सौंप दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि, जंगली जानवरों के शिकार के लिए जीआई तार बिछाकर तार को 11 केवी की सप्लाई लाइन से जोड़ा गया था। इससे तार के संपर्क में आते ही मिश्रा यादव को बिजली का झटका लगा और उसकी तत्काल मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

करंटतार बिछाने वालों की तलाश

मृतक पेशे से ड्राइवर था। वह अपना नया घर बनवा रहा था। घर के लिए लकड़ी लेने के इरादे से सागौन नर्सरी में घुसा था और हादसा हो गया। पुलिस ने मामले में गैर इरादतन हत्या का अपराध दर्ज किया है। पुलिस करंट लगाने वालों की तलाश कर रही है। माना जा रहा है कि जंगली सूअर के शिकार के लिए ही करंट बिछाया गया था।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story