मछली से भरी पिकअप और हाइवा की भिड़ंत, सड़क पर बिखरी मछलियों से भरी प्लास्टिक कंटेनर, पिकअप ड्राइवर की हालत नाजुक..

इमेज सोर्स- NPG News
सरगुजा। 13 अप्रैल 2026|अंबिकापुर बनारस मुख्य मार्ग पर सोमवार को एक सड़क हादसा हो गया। भटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सोनगरा के पास मछलियों से भरी एक पिकअप वाहन और सामने से आ रही हाइवा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था, पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। अस्पताल में इलाज चल रहा है।
अंबिकापुर से मछली लेकर आ रही पिकअप की, सामने से आ रही हाइवा से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद पिकअप में रखे मछलियों से भरे प्लास्टिक कंटेनर सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गए, जिससे सड़क पर फिसलन की स्थिति बन गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और वाहन में ही फंस गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और एंबुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
सूचना मिलते ही भटगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर बिखरे कंटेनरों और मछलियों को हटवाया। तकरीबन दो घंटे की मशक्कत के बाद यातायात बहाल किया जा सका। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग के दौरान लापरवाही को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है।

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।
-
Home
-
Menu
