Begin typing your search above and press return to search.

सड़क हादसा: CG में 12 वीं बोर्ड एग्जाम देने जा रहे स्टूडेंट की हादसे में मौत, पीछे बैठा दोस्त बाइक से तेजी के साथ उछला और सड़क पर गिरा...

CG Road Accident: शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की जानें चली गई है। 12 वीं बोर्ड एग्जाम दिलाने जा रहे दो छात्रों में से एक की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई है, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है।

सड़क हादसा: CG में 12 वीं बोर्ड एग्जाम देने जा रहे स्टूडेंट की हादसे में मौत, पीछे बैठा दोस्त बाइक से तेजी के साथ उछला और सड़क पर गिरा...
X

इमेज सोर्स- NPG News

By Radhakishan Sharma

सरगुजा। 20 फरवरी 2026| शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की जानें चली गई है। 12 वीं बोर्ड एग्जाम दिलाने जा रहे दो छात्रों में से एक की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई है, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। बाइक से स्कूल जा रहे थे। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रही बाइक से जाेरदार टकरा गई। आपस में दो बाइक के भिडंत के कारण पीछे बैठा दोस्त तेजी के साथ उछला और सड़क पर आ गिरा।

छात्रों को 9 बजे तक एग्जाम सेंटर पहुंचना था। जहां घटना हुई वहां से सेंटर 5 किलोमीटर दूर है। छात्र पहले ही लेट हो चुके थे। इसलिए बाइक स्पीड में चला रहे थे। एग्जाम सेंटर पहुंचने से ठीक 10 मिनट पहले दर्दनाक हादसा हो गया।

दूसरा मामला महासमुंद जिले का है। जहां गुरुवार रात बाइक सवार 2 लोग खड़े ट्रैक्टर से टकराकर नीचे गिर गए। पीछे से आ रही तेज रफ्तार भारी वाहन ने उन्हें बुरी तरह कुचल दिया। घटना बसना थाना क्षेत्र का है।

सरगुजा में 12वीं के छात्र की गई जान

शांतिपारा स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में पढ़ने वाले झेराडीह के रहने वाला अनिकेश तिवारी (18) और बैलकोटा के रहने वाले निष्क एक्का (18) बाइक से बोर्ड परीक्षा देने जा रहे थे। सुबह करीब पौने 9 बजे वे कुनकुरी के पास पहुंचे तो सड़क निर्माण के लिए किनारे डाली गई गिट्टी पर बाइक का संतुलन बिगड़ गया। तेज रफ्तार में चल रही बाइक सामने जा रहे एक अन्य बाइक सवार से टकराई और उछलते हुए सड़क पर जा गिरी। हादसे में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शांतिपारा पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान निष्क एक्का की मौत हो गई। अनिकेश तिवारी को नाजुक हालत में अंबिकापुर रेफर किया गया है। उसके सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

पहली बार गया बाइक से, आखिरी सफर हुई साबित

हादसे में क्षतिग्रस्त हुई बाइक अनिकेश तिवारी की थी। वह बाइक लेकर बैलकोटा पहुंचा और निष्क को बैठाकर स्कूल के लिए निकला था। परिजनों ने बताया कि निष्क पहली बार अनिकेश के साथ बाइक से गया था। इससे पहले वह बस से ही शांतिपारा स्कूल आता-जाता था।

परीक्षा के पहले दिन ही मातम का माहौल

आज से 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हुई हैं। परीक्षार्थियों को सुबह 9 बजे तक केंद्र में पहुंचने के निर्देश थे। देर हो रही थी, इसलिए बाइक तेज रफ्तार में चलाई जा रही थी। हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story