Chhattisgarh Salary Breaking: सैलरी ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिलेगा अक्टूबर का वेतन, देखिये आदेश...

Chhattisgarh Salary Breaking: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के लिए दीपावली से पहले बड़ी राहत का ऐलान किया है। वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अक्टूबर 2025 माह का वेतन कर्मचारियों को निर्धारित समय से पहले दिया जाएगा। सरकार ने यह निर्णय त्योहार के मद्देनजर कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया है।
जारी आदेश के मुताबिक, दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में राज्य शासन ने निर्देश दिए हैं कि माह अक्टूबर 2025 का वेतन 17 एवं 18 अक्टूबर को ही कर्मचारियों के खातों में जमा कर दिया जाएगा। सामान्यतः वेतन हर माह के अंतिम कार्य दिवस को दिया जाता है, लेकिन इस बार विशेष व्यवस्था के तहत दो कार्य दिवस पहले भुगतान किया जाएगा।
वित्त विभाग की ओर से उप सचिव ऋषभ कुमार पाराशर द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि सभी विभागाध्यक्ष, संभागायुक्त, कलेक्टर एवं संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि वेतन तैयार कर 17 और 18 अक्टूबर को भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।
यहाँ देखिए आदेश
सीएम विष्णुदेव ने कर्मचारियों को दी शुभकामनाएँ
दीपावली के शुभ अवसर पर आप सभी शासकीय कर्मचारियों और उनके परिवारों को मेरी अग्रिम शुभकामनाएँ।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) October 16, 2025
आप सभी के परिश्रम, निष्ठा और समर्पण से ही छत्तीसगढ़ निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है।
त्योहार की खुशियों में कोई कमी न रहे, इसी भावना से राज्य शासन ने निर्णय लिया है कि माह अक्टूबर 2025…
सीएम विष्णुदेव ने लिखा:- दीपावली के शुभ अवसर पर आप सभी शासकीय कर्मचारियों और उनके परिवारों को मेरी अग्रिम शुभकामनाएँ।
आप सभी के परिश्रम, निष्ठा और समर्पण से ही छत्तीसगढ़ निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है।
त्योहार की खुशियों में कोई कमी न रहे, इसी भावना से राज्य शासन ने निर्णय लिया है कि माह अक्टूबर 2025 का वेतन 17 एवं 18 अक्टूबर को अग्रिम रूप से भुगतान किया जाएगा।
मेरे लिए शासन केवल तंत्र नहीं, बल्कि उन कर्मठ साथियों का परिवार है जो पूरे मन से जनता की सेवा में लगे हैं। दीपावली पूर्व अग्रिम वेतन भुगतान का यह निर्णय उसी आत्मीयता का प्रतीक है, सरकार अपने हर साथी की खुशियों में सहभागी बने और हर घर में उजियारा तथा प्रसन्नता फैले।
इस प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न करने के लिए राज्य के सभी कोषालय एवं उपकोषालय 18 अक्टूबर (शनिवार, अवकाश दिवस) को भी खुले रहेंगे, ताकि किसी कर्मचारी को वेतन प्राप्ति में कोई असुविधा न हो।
मुझे विश्वास है कि यह पहल न केवल कर्मचारियों के घरों में सुख, समृद्धि और दीपोत्सव की रौनक बढ़ाएगी, बल्कि जीएसटी बचत उत्सव के साथ राज्य के बाजारों में भी नई चहल-पहल और आर्थिक ऊर्जा का संचार करेगी। इससे स्थानीय व्यापारियों, कारीगरों और छोटे उद्यमियों को भी प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और प्रदेश की अर्थव्यवस्था में उत्सव का उल्लास फैल जाएगा।
शासन का हर निर्णय अपने कर्मठ साथियों की खुशियों और सम्मान से जुड़ा है। दीपावली से पहले अग्रिम वेतन भुगतान उसी आत्मीय भावना का प्रतीक है, कि हर घर में उजियारा फैले, और हर हृदय में प्रसन्नता और विश्वास का दीप जले।

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 11 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।
Tags
-
Home
-
Menu
