Sakti News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से भरा वाहन पलटा, हादसे में तीन महिलाओं को आई गंभीर चोट...

Sakti News: सक्ती । सक्ती जिले की ग्राम पंचायत हसौद की गैस एजेंसी के पास आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से भरा मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में तीन महिलाओं को गंभीर चोट आई है, तीनों को बेहतर इलाज के रेफर कर दिया है. वहीं घटना में अन्य 18 महिलाओं को मामूली चोट आई है.
हादसे के बाद वाहन छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया है और मामले की जांच पुलिस कर रही है.
हसौद क्षेत्र के अलग-अलग गांव की 21 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महिलाएं मालवाहक वाहन में सवार होकर एक दिवसीय हड़ताल के लिए सक्ती जा रही थी. इसी दौरान हसौद की गैस एजेंसी के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया.
हादसे से तीन महिलाओं को काफी गंभीर चोट आई थी और तीनों को हसौद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से तीनों महिलाओं के बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है, वहीं हादसे अन्य महिलाओं को मामूली चोट आई है. घटना के बाद वाहन ड्राइवर वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया है. मामले की जांच पुलिस कर रही है.

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।
-
Home
-
Menu
