PWD, RES के पैरेलेल खड़ा होगा हाउसिंग बोर्ड, विधानसभा में मुहर लगने के 24 घंटे के भीतर नोटिफिकेशन जारी, देखिए राजपत्र, क्या-क्या काम करेगा बोर्ड
आवास और पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने हाउसिंग बोर्ड के स्वरूप में बड़ा बदलाव करते हुए उसे पीडब्लूडी और आरईएएस के समकक्ष खड़ा कर दिया है। हाउसिंग बोर्ड अब सिर्फ मकान नहीं बनाएगा बल्कि निर्माण एजेंसी के तरह काम करेगा।

रायपुर। आवास और पर्यावरण मिनिस्टर ओपी चौधरी ने हाउसिंग बोर्ड में बड़ा रिफार्म करते हुए उसका नाम और काम दोनों बदल दिया है। अब वह पीडब्लूडी और आरईएस की तरह निर्माण के भी काम करेगा। अभी तक स्टेट हाउसिंग बोर्ड का एकमात्र काम था सरकार से लैंड लेकर उसमें आवास बनाकर लोगों को मकान मुहैया कराना। मगर अब सिर्फ मकान ही नहीं बनाएगा बल्कि प्रायवेट पार्टी से जमीन खरीदकर उसे डेवलप कर सस्ते रेट पर लोगों को सर्वसुविधायुक्त प्लॉट भी उपलब्ध कराएगा। इसके अलावे और भी अनेक दायित्वों का निर्वहन हाउसिंग बोर्ड करेगा।
खास बात यह है कि हाउसिंग बोर्ड के रिफार्म की फाइल इतनी द्रूत गति से दौड़ी है कि कल गुरूवार को विधानसभा में हाउसिंग बोर्ड संशोधन विधेयक 2026 पारित हुआ और 24 घंटे के भीतर राजपत्र में उसका प्रकाशन भी हो गया। याने आज से उसे लागू समझा जाएगा।
हाउसिंग बोर्ड के स्वरूप को बदलने का काम इसलिए किया गया कि सरकार की नोटिस में लगातार ये बात आ रही थी कि पीडब्लूडी और आरईएएस अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन में फिसड़डी साबित हो रहा था। अब उसके समकक्ष हाउसिंग बोर्ड को खड़ा कर दिया गया है। इसका नाम बदलकर अब हाउसिंग बोर्ड और अधोसंरचना विकास मंडल होगा।
नीचे पढ़िये राजपत्र....क्या-क्या संशोधन हुए हैं और कौन-कौन से कार्य अब छत्तीसगढ़ गृह निर्माण और अधोसंरचना मंडल करेगा....
|
