Begin typing your search above and press return to search.

Road Accident: नहर में गिरी कार, छत्तीसगढ़ के तीन लोगों की मौत, पांच लोग कार में सवार होकर निकले थे बिहार जाने

Road Accident: बिहार में हुये हादसे में छत्तीसगढ़ के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिला और एक बच्चे शामिल थे। कार में पांच लोग सवार थे। सभी बिहार जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई।

Road Accident: नहर में गिरी कार, छत्तीसगढ़ के तीन लोगों की मौत, पांच लोग कार में सवार होकर निकले थे बिहार जाने
X
By Sandeep Kumar

Road Accident: सूरजपुर। छत्तीसगढ़ से बिहार जाने को निकले 5 लोगों से भरी कार नहर में गिर गई। हादसे में तीन लोगोें की मौत हो गई। मृतकों में 10 वर्षीय बालक और दो महिलाएं थी। दो अन्य लोग कार से किसी तरह बच निकले। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और कार को जेसीबी से बाहर निकाला गया। मृतक छत्तीसगढ़ के सूरजपुर के रहने वाले थे। कार सवार सभी एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिहार जा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर जिला के बिश्रामपुर माइनर्स काॅलोनी निवासी रिटायर्ड काॅलरी कर्मी प्रेमचंद सिंह का परिवार बीते शुक्रवार को बिहार जाने के लिए निकला था। कार में प्रेमचंद सिंह का पुत्र नंदन सिंह, मां निर्माला देवी, पत्नी नीतू सिंह, पुत्र अस्तित्व सिंह, पुत्री रिद्धी सिंह सवार थे। ये सभी अपने गांव वैशाली हाजीपुर महुआ जा रहे थे।

कार को नंदन सिंह चला रहा था। शनिवार के तड़के सुबह अचानक झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर रानी तालाब थाना क्षेत्र के नहर में जा गिरी। स्थानीय लोगों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। रानी तालाब थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार को पानी के अंदर से निकाला गया।

बताया जा रहा है कि घटना के दौरान तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार चालक नंदन सिंह ने अपनी पुत्री को कार के अंदर से निकाल कर उसकी व खुद की जान बचाई। पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। आज मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया।

बताया जा रहा है कि नंदन सिंह के 50 वीं सालगिरह पर भव्य आयोजन किया गया था। इसमें शामिल होने के लिए नंदन सिंह अपने परिवार के साथ निकला था। इसी दौरान ये हादसा हो गया। हसता खेलता परिवार पल भर में बिखर गया।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story