Begin typing your search above and press return to search.

राज्य युवा महोत्सव में कुमार विश्वास की कविताओं का लुत्फ उठाएंगे युवा, अनुराग शर्मा सांस्कृतिक कार्यक्रम की देंगे प्रस्तुति...

तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिवस 14 जनवरी को खेल संचालनालय परिसर में विभिन्न प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा

राज्य युवा महोत्सव में कुमार विश्वास की कविताओं का लुत्फ उठाएंगे युवा, अनुराग शर्मा सांस्कृतिक कार्यक्रम की देंगे प्रस्तुति...
X
By Sandeep Kumar

रायपुर। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2024-25 का तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिवस 14 जनवरी को खेल संचालनालय परिसर में विभिन्न प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।

आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्य मंच पर रात 7 बजे से प्रारंभ होगा। सामूहिक लोकनृत्य सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक, अनुराग शर्मा शाम 5 बजे से 7 बजे तक और कुमार विश्वास रात 8.30 बजे से 10.30 बजे तक अपनी प्रस्तुति देंगे।

इसी तरह खुले मंच में एकल लोकनृत्य सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और रॉक बैंड दोपहर 1 बजे से शाम 3 बजे तक आयोजित होंगे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में एकल लोकनृत्य सुबह 9 बजे से रात 3 बजे तक किया जाएगा।

गौरतलब हो कि इस महोत्सव में कुल 33 दलों ने भागीदारी की है। यह कार्यक्रम युवा प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करेगा और उनके हुनर को सामने लाने का अवसर देगा।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story