Begin typing your search above and press return to search.

Rajnandgaon News: पैसा डबल करने के नाम पर 82.50 लाख की ठगी, सीजी पुलिस ने यूपी से ठग को पकड़ा, एटीएम, पासबुक समेत मोबाइल जब्त...

Rajnandgaon News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में 82.50 लाख की ठगी करने वाले ठग को पुलिस ने यूपी से गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Rajnandgaon News: पैसा डबल करने के नाम पर 82.50 लाख की ठगी, सीजी पुलिस ने यूपी से ठग को पकड़ा, एटीएम, पासबुक समेत मोबाइल जब्त...
X
By Sandeep Kumar

Rajnandgaon News: राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में युवाओं से ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 4 नग एटीएम, पासबुक, व मोबाइल जब्त किया गया है। शेयर मार्केट में पैसा निवेश कर दोगुनी राशि कमाने का लालच देकर युवाओं से 82.50 लाख की ठगी आरोपी ने की थी।

जानिए घटना

दरअसल, कई युवाओं के द्वारा लिखित शिकायत दी गई थी कि धनीराम सिन्हा नामक व्यक्ति द्वारा शेयर मार्केट में पैसा निवेश कर दोगुना राशि वापस करने का झांसा देकर धोखाधड़ी की गई। शिकायत पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 592/2025, धारा 420 भा.दं.वि. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अंकिता शर्मा ने ASP कीर्तन राठौर व CSP वैशाली जैन (भा.पु.से.) जाँच कर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर तलाश शुरू की गई।

इसी बीच पता चला कि आरोपी उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद क्षेत्र में छुपा हुआ है। टीम द्वारा गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम धनीराम सिन्हा बताया तथा अपराध करना स्वीकार किया।

आरोपी के कब्जे से 4 एटीएम कार्ड, 1 पासबुक वं 3 मोबाइल फोन जब्त किए गए। जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी द्वारा कई प्रार्थियों से शेयर मार्केट में अधिक मुनाफा दिलाने के नाम पर लगभग 82,50,000 की धोखाधड़ी की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना बसंतपुर के अतिरिक्त थाना डोंगरगढ़ (जिला राजनांदगांव) व जिला दुर्ग में भी धोखाधड़ी के प्रकरण दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया।

कार्रवाई में प्रमुख भूमिका

निरीक्षक एमन साहू (थाना प्रभारी, बसंतपुर), उपनिरीक्षक देवादास भारती, सउनि मनमोहन साहु, आरक्षक प्रवीण मेश्राम, कुश बघेल, राजेश बंदेश्वर, रूपेन्द्र वर्मा, आशीष मानिकपुरी एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story