Begin typing your search above and press return to search.

CG News: रायपुर शहर जिला युवा कांग्रेस की पूरी कमेटी भंग, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू, अभी देखें आदेश!

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बड़ा संगठनात्मक बदलाव सामने आया है।

CG News: रायपुर शहर जिला युवा कांग्रेस की पूरी कमेटी भंग, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू, अभी देखें आदेश!
X
By Ragib Asim

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बड़ा संगठनात्मक बदलाव सामने आया है। रायपुर शहर जिला युवा कांग्रेस की पूरी कमेटी और सभी विधानसभा अध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। यह फैसला संगठन में अनुशासन बनाए रखने के लिए लिया गया है।

इस बबरे में आदेश प्रदेश महासचिव एवं जिला प्रभारी आदिल आलम खैरानी और शहर जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप ने संयुक्त रूप से जारी किया। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि वर्तमान कमेटी के पदाधिकारियों को अब संगठनात्मक जिम्मेदारियों से मुक्त किया जाता है।



युवा कांग्रेस के मीडिया विभाग अध्यक्ष तुषार गुहा ने मिडिया को बताया कि पिछले काफी समय से शहर जिला युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों और विधानसभा इकाइयों की सक्रियता पर सवाल उठ रहे थे। कई बार नोटिस और मौखिक चेतावनी देने के बावजूद संगठन के कार्यक्रमों, बैठकों और जनसंपर्क अभियानों में उनकी भागीदारी बेहद कम रही। उन्होंने आगे कहा— लगातार निष्क्रियता और पार्टी गतिविधियों से दूरी बनाए रखने के चलते यह कठोर निर्णय जयूरी हो गया था।

गुहा ने कहा कि युवा कांग्रेस संगठन अब नई टीम के गठन की तरफ आगे बढ़ेगा, जिसमें केवल वही कार्यकर्ता शामिल होंगे जो एक्टिव, मेहनती और निस्वार्थ भाव से पार्टी के लिए काम करने वाले हैं। उन्होंने यह भी इशारा दिया कि आने वाले समय में संगठन की पुनर्गठन की प्रक्रिया तेज होगी।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story