Begin typing your search above and press return to search.

Raipur Road Accident News: रायपुर में भीषण हादसा, 3 की मौत... एक बाइक पर सवार होकर तीनों जा रहे थे मछली पकड़ने, तेज रफ्तार हाइवा ने ठोका, पिता-पुत्र सहित तीन की गई जान

Hiva Ki Takkar Se Bike Sawar 3 Ki Maut: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे आरंग में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों को हाइवा ने टक्कर मार दी (Hiva Ki Takkar Se Bike Sawar 3 Ki Maut)। इस हादसे में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद हाइवा चालक फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

Raipur Road Accident News: रायपुर में भीषण हादसा, 3 की मौत... एक बाइक पर सवार होकर तीनों जा रहे थे मछली पकड़ने, तेज रफ्तार हाइवा ने ठोका, पिता-पुत्र सहित तीन की गई जान
X

सोर्स- इंटरनेट, एडिट- npg.news

By Chitrsen Sahu

Hiva Ki Takkar Se Bike Sawar 3 Ki Maut: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे आरंग में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों को हाइवा ने टक्कर मार दी (Hiva Ki Takkar Se Bike Sawar 3 Ki Maut)। इस हादसे में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद हाइवा चालक फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

यह हादसा आरंग थाना क्षेत्र में हुआ है। यहां तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। दरअसल, मुरूम से भरे हाइवे ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर हाइवा चालक फरार हो गया। वहीं इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

एक बाइक पर तीनों जा रहे थे मछली पकड़ने

जानकारी के मुताबिक, आरंग के बागेश्वर पारा में रहने वाला मंगलू जलक्षत्री शुक्रवार सुबह अपने बेटे तिलक जलक्षत्री और परिवार के ही श्रवण के साथ एक ही बाइक में सवार होकर पारागांव में महानदी में मछली पकड़ने जा रहा था। इसी दौरान नेशनल हाइवे 53 पर सामने से आ रही तेज रफ्तार मुरूम लोड हाइवा ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद तीनों हाइवा के नीचे आ गए, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद हाइवा चालक फरार

घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसा इतना जबरदस्त था कि हाइवा बाइक सवारों को दूर तक घसीटकर ले गई। घटना के बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घटना के बाद हाइवा चालक फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story