Begin typing your search above and press return to search.

Raipur Road Accident: भाजपा विधायक के बेटे बलवंत सिंह गिरफ्तार, तेलीबांधा में देर रात हुआ था हादसा, जांच जारी

Raipur Road Accident: रायपुर के तेलीबांधा इलाके में सड़क हादसा। भाजपा विधायक रेणुका सिंह के बेटे बलवंत सिंह को लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया, जांच जारी।

Raipur Road Accident: भाजपा विधायक के बेटे बलवंत सिंह गिरफ्तार, तेलीबांधा में देर रात हुआ था हादसा, जांच जारी
X
By Ragib Asim

रायपुर। Raipur Road Accident: राजधानी रायपुर के नेशनल हाईवे पर मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे के मामले में रेणुका सिंह के बेटे बलवंत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएसएस की धाराओं के तहत लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है। यह हादसा तेलीबांधा थाना क्षेत्र में अग्रसेन धाम चौक के पास हुआ। पुलिस के अनुसार घटना रात करीब 1:30 बजे की है। उस समय बलवंत सिंह कार (CG 04 PC 0853) चला रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार त्रिभुवन सिंह ठाकुर से उनकी कार की टक्कर हो गई।

कैसे हुआ हादसा

चश्मदीदों के मुताबिक त्रिभुवन सिंह ठाकुर बाइक से चौक पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रही कार उनसे टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग टीम और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पीड़ित की पहचान

पुलिस ने बताया कि घायल त्रिभुवन सिंह ठाकुर (34) तेलीबांधा इलाके का रहने वाला है और डीजे इवेंट का काम करता है। वह 5 जनवरी की रात सेरीखेड़ी में काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान अग्रसेन धाम चौक के पास हादसा हुआ।

घटना के बाद पीड़ित के भाई राज नारायण सिंह (31) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर पुलिस ने धारा 281 और 125(a) के तहत केस दर्ज किया और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया।

जांच में सामने आया कि कार जयप्रकाश उपाध्याय, निवासी रामानुज नगर, कुशालपुर (सरगुजा) के नाम से पंजीकृत है। वाहन मालिक ने पुलिस को बताया कि घटना के समय कार बलवंत सिंह चला रहे थे। इसके बाद पुलिस ने बलवंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी का पक्ष और पुलिस जांच

पूछताछ में बलवंत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह जोरा मॉल से तेलीबांधा की ओर जा रहा था और उसके पीछे एक साथी दूसरी कार में था। उनके अनुसार अग्रसेन धाम चौक के पास अचानक मोटरसाइकिल सामने आ जाने से कार का संतुलन बिगड़ा और हादसा हो गया। पुलिस ने बताया कि वाहन को जब्त कर फोरेंसिक और तकनीकी जांच कराई जा रही है। मामले में सभी पहलुओं की जांच जारी है।

प्रशासन का सख्त संदेश

इस करवाई से पुलिस और जिला प्रशासन सन्देश दे दिया है कि सड़क दुर्घटना के मामलों में कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है। चाहे वह आम नागरिक हो या किसी जनप्रतिनिधि का रिश्तेदार सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सभी के लिए जरुरी है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story