Begin typing your search above and press return to search.

Raipur Police Holi: मुन्नी बदनाम हुई... गाने पर डांस कर कलेक्टर-एसपी ने बनाया माहौल...

Raipur Police Holi: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इस बार पुलिस की होली खास रही। वो इस लिए क्योंकि कलेक्टर और एसएसपी ने डांस कर महौल बना दिया। कलेक्टर-एसएसपी को डांस करते देख अन्य पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी जमकर डांस किया।

Raipur Police Holi: मुन्नी बदनाम हुई... गाने पर डांस कर कलेक्टर-एसपी ने बनाया माहौल...
X
By Sandeep Kumar

Raipur Police Holi: रायपुर। राजधानी रायपुर में होली का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से निपटने के बाद आज कलेक्टर-एसएसपी ने एक साथ होली मनाई। इस दौरान कलेक्टर गौरव सिंह, एसएसपी डाॅ लाल उमेद सिंह, रायपुर निगम कमिश्नर विश्वदीप सहित अधिकारियों-कर्मचारियों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की बंधाई दी।

एसएसपी लाल उमेद सिंह और कलेक्टर गौरव सिंह ने जोरदार डांस किया। दबंग फिल्म के सांग 'मुन्नी बदनाम हुई' में ठुमके लगाकर माहौल बना दिया। नीचे देखें वीडियो...


मालूम हो कि रायपुर पुलिस जिले में शांतिपूर्ण त्योहार मनाने को लेकर 13 और 14 मार्च को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी की। जब पूरे जिले में होली मनाई जा रही थी, इस दौरान पुलिस अपनी ड्यूटी कर रही थी। त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से निपटने के बाद आज जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने एक साथ होली मनाई।

एसएसपी डाॅ लाल उमेद सिंह ने मीडिया से चर्चा में कहा कि पुलिस ने त्योहार के दौरान अपनी जिम्मेदारियों को पूरे मुस्तैदी के साथ निभाया। जब लोग होली मना रहे थे, तब पुलिस उनकी सुरक्षा में तैनात थी। शांतिपूर्ण होली राजधानी में मनाई गई।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story