Raipur Ocean Growth Ganja: रायपुर में पहली बार पकड़ाया ओशियन ग्रोथ गांजा, दिल्ली से पार्सल के जरिए मंगाया रायपुर, जानिए पानी में उगने वाला ओजी ग्रेड गांजा कितना है महंगा

Raipur Ocean Growth Ganja: रायपुर में पहली बार पकड़ाया ओशियन ग्रोथ गांजा, दिल्ली से पार्सल के जरिए मंगाया रायपुर, जानिए पानी में उगने वाला ओजी ग्रेड गांजा कितना है महंगा
X
Raipur Ocean Growth Ganja:दुर्ग के बाद रायपुर में भी पहली बार ओशियन ग्रोथ गांजा पकड़ाया है। यह गांजा मिट्टी की जगह पानी में उगाया जाता है। आरोपी दिल्ली से पार्सल के जरिए रायपुर में मंगवाता था।

Raipur Ocean Growth Ganja: रायपुर। रायपुर में पहली बार ओशियन ग्रोथ गांजा पकड़ाया है। इस गांजे को हाइड्रोपोनिक गांजा भी कहा जाता है। दिल्ली निवासी तस्कर रायपुर में गांजे की बिक्री करने पहुंचा था, इसी दौरान सिविल लाइन पुलिस ने उसे धर-दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दिल्ली से पार्सल के जरिए गांजा मंगवाता था। थाना सिविल लाईन में धारा 20(बी), 29 नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार आगे की जाँच कार्रवाई की जा रही है।

मालूम कि इससे पहले दुर्ग पुलिस ने हाइड्रोपोनिक गांजा के साथ तस्कर को पकड़ा था।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, 11 अप्रैल को थाना सिविल लाइन पुलिस की सूचना मिली थी कि कटोरा तलाब के पास एक व्यक्ति गांजा रककर ग्राहक का इंतजार कर रहा है। इस सूचना को डीसीपी मध्य जोन आईपीएस उमेश प्रसाद गुप्ता ने गंभीरता से लिया और ADCP तारकेश्वर पटेल और सिविल लाइन ACP रमाकांत साहू को जांच कर तत्काल आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिए।

पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके से पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रितिक पसरिचा निवासी दिल्ली का होना बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से एक बैग मिला, जिसमें 0.170 ग्राम ओसियन ग्रो गांजा था। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल, प्लास्टिक की जीपर पन्नी, दो नग इलेक्ट्रॉनिक तराजू जब्त किया गया।

पूछताछ में आरोपी रितिक पसरिचा ने बताया कि वो मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला है और गांजा बेचने के लिए कुछ दिनों से रायपुर में रह रहा था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वो दिल्ली निवासी अपने दोस्त से संपर्क कर गांजा को कुरियर के माध्यम से रायपुर मंगवाता था।

कुरियर कंपनी की भी जाँच

पुलिस कुरियर कंपनी से भी गांजे के संबंध में पूछताछ कर रही है। जांच के बाद कुरियर कंपनी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी से फाॅरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

रितिक पसरिचा पिता अश्वनी पसरिचा 26 साल निवासी मकान नंबर 106ए पॉकेट ए दिलशाद गार्डन थाना सीमापुरी जिला शाहदरा दिल्ली ईस्ट।हाल पता अशोका हाईट्स जे 101 मोवा रायपुर।

जानिए ओशियन ग्रोथ गांजा

ओजी ग्रेड गांजे को हाइड्रोपोनिक गांजा भी कहा जाता है। इस गांजे को मिट्टी की जगह पानी में पोषक तत्वों के साथ उगाया जाता है। आंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत प्रति किलो 1 करोड़ बताई जा रही है। इसकी खेती विदेशों में सबसे ज्यादा की जाती है।

Tags

Next Story