Begin typing your search above and press return to search.

Raipur News: यूथ कांग्रेस का जिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष गिरफ्तार.. बीच सड़क में मना रहे थे जन्मदिन और आतिशबाजी...

Raipur News: रायपुर पुलिस ने बीच सड़क पर जन्मदिन मनाने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने यूथ कांग्रेस के जिला जिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Raipur News: यूथ कांग्रेस का जिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष गिरफ्तार.. बीच सड़क में मना रहे थे जन्मदिन और आतिशबाजी...
X
By Sandeep Kumar

Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीती रात सड़क को घेरकर जन्मदिन मनाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रायपुर पुलिस ने यूथ कांग्रेस रायपुर के जिला अध्यक्ष और उपाध्यक्ष समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा बीच सड़क पर आधी रात को केक काटकर जमकर आतिशबाजी की गई थी। इस दौरान सड़क पर जाम भी लग गया था। वीडियो के वायरल होने के बाद रायपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुये 10 लोगों को पकड़ा है।

जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र के सुंदर नगर इलाके का है। यूथ कांग्रेस के रायपुर जिला अध्यक्ष के जन्मदिन का वीडियो भी सामने आया है। वीडिया में यूथ कांग्रेस के नेताओं के द्वारा बीच सड़क में गाड़ियों को रोकर केक काटा गया। बताया जा रहा है कि यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप उर्फ भक्खू का जन्मदिन था। 16 फरवरी रविवार की देर रात भक्खू के जन्मदिन पर उपाध्यक्ष वैभव पांडे समेत कई युवक पहुंचे थे। डीडी नगर थाना क्षेत्र के सुंदर नगर इलाके में आधी रात को केक काटा गया। इस दौरान यूथ कांग्रेस के कई पदाधिकारी समेत कार्यकर्ता भी मौजूद थे। युवकों ने केक काटने के बाद जमकर आतिशबाजी भी की।

आतिशबाजी और पार्टी का वीडियो सामने आने के बाद डीडी नगर थाना में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत और आम रास्ता रोकने की धाराओं पर अपराध दर्ज किया गया। साथ ही रायपुर पुलिस ने जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप् उर्फ भक्खू व उपाध्यक्ष वैभव पांडे समेत 10 लोगोें को गिरफ्तार किया है।

रायपुर पश्चिम ASP दौलतराम पोर्ते ने एनपीजी न्यूज से चर्चा में बताया कि सड़क में जन्मदिन मनाने की शिकायत मिली थी। रात में ही पुलिस टीम को मौके पर भेजकर 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story