Begin typing your search above and press return to search.

Raipur News: छात्र नेता हनी बग्गा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, NSUI के राष्ट्रीय सचिव बने

Raipur News:

Raipur News: छात्र नेता हनी बग्गा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, NSUI के राष्ट्रीय सचिव बने
X
By Sandeep Kumar

रायपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन NSUI द्वारा आज राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी द्वारा आईसीसी के जनरल सेक्रेटरी के.सी वेणुगोपाल राष्ट्रीय सचिव की सूची जारी की गई। इस सूची में छत्तीसगढ़ के छात्र नेता हनी बग्गा को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया। हनी बग्गा लगातार 12 वर्षों से छात्र राजनीति में सक्रिय रहे हैं। प्रगति कॉलेज में कॉलेज अध्यक्ष 2012 में नियुक्त किया गया। 2014 से कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में छात्र संघ के प्रभारी के रूप में कई वर्षों तक कार्य किया। जिसमें उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि विश्वविद्यालय चुनाव को NSUI प्रत्याशियों को विश्वविद्यालय चुनाव प्रभारी के रूप में जितवाया। रायपुर ग्रामीण विधानसभा अध्यक्ष के रूप में 5 वर्षों तक कार्य किया। अभी लगातार 2 वर्षों से राष्ट्रीय संयोजक के रूप में काम कर रहे थे।


नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव हनी बग्गा ने कहा लगातार 12 वर्षों से छात्र राजनीति में कार्य किया हूं विभिन्न जिम्मेदारी संगठन द्वारा दी गई है। सभी जिम्मेदारियां को मेहनत और ईमानदारी से कार्य करने का प्रयास किया। आज देश के सबसे बड़े छात्र संगठन भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) में राष्ट्रीय सचिव के रूप में नियुक्त किया है। इसके लिए मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत भिलाई विधायक देवेंद्र यादव रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे सभी को धन्यवाद करता हूं। और राष्ट्रीय एवं प्रदेश के नेतृत्व को यह विश्वास दिलाता हूं कि आने वाले समय में एनएसयूआई को मजबूत करने के लिए पूरी ईमानदारी के साथ प्रयास करूंगा।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story