Begin typing your search above and press return to search.

Raipur News: शेयर ट्रेंडिंग में मुनाफा कमाने के नाम पर 2.66 करोड़ की ठगी, पुलिस ने गुजरात, आंध्रप्रदेश से किया गिरफ्तार...

Raipur News: शेयर ट्रेंडिंग में मुनाफा कमाने के नाम पर ठगी करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों को पुलिस ने अलग-अलग राज्यों से पकड़ा है।

Raipur News: शेयर ट्रेंडिंग में मुनाफा कमाने के नाम पर 2.66 करोड़ की ठगी, पुलिस ने गुजरात, आंध्रप्रदेश से किया गिरफ्तार...
X
By Sandeep Kumar

Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ट्रेंडिंग में लाभ कमाने का झांसा देकर ठगी करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों ने मिलकर 2.66 करोड़ की ठगी को अंजाम दिया था। ठगी के रूपयों से आरोपियों ने कई संपत्ति भी बनाई है। पुलिस इन संपत्तियों के दस्तावेज को प्राप्त कर अटैच करने की तैयारी कर रही है।

दरअसल, पीड़ित हेमंत कुमार जैन ने उनके साथ शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा के नाम पर 2.66 करोड़ ठगी की शिकायत थाना गुढियारी में की थी। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 268/25 धारा 318(4), 3(5) भा.न्या.सं. पंजीकृत कर विवेचना रेंज साइबर थाना रायपुर को सौंपी गई थी।

आईजी रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा द्वारा प्राप्त निर्देश पर ऑपरेशन साइबर शील्ड अंतर्गत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों की पहचान की गई। आरोपी बार बार अपना स्थान बदल रहे थे। आरोपियों की पातशाजी हेतु टीम झारखंड, गुजरात, आंध्रप्रदेश रवाना की गई। अहमदाबाद, हजारीबाग, ईस्ट गोदावरी और गांधीनगर में एक साथ रेड कार्रवाई की गई। इस दौरान आरोपियों के ठिकानों से महत्वपूर्ण दस्तावेज, आधार कार्ड, कंप्यूटर, स्कैनर, प्रिंटर मिले।

आरोपी शेख बाबा मास्टर ऑफ बिजनेश एडमिनिस्ट्रेशन और आरोपी प्रियांक ब्रह्मभट्ट इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में स्नातक तक पढ़ाई किया है। आरोपी नागेंद्र महतो और अशोक खैराती लाल ट्रांसपोर्ट तथा वेयर हाउस संचालन का कार्य करते थे। सभी अन्य साथी आरोपियों के माध्यम से एक दूसरे से जुड़े और कम समय में अधिक रकम कमाने के लिए साइबर फ्राड में संलिप्त हो गए। आरोपियों द्वारा साइबर अपराध से प्राप्त रकम से क्रय की गई सम्पत्ति के दस्तावेज प्राप्त कर अटैच करने की कार्रवाई की जा रही है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी

1 अशोक खैराती लाल पिता खैराती लाल शर्मा पता बी- 28, ईष्वर बाग,टेनामेंट बिहाईंड मोनी होटल, ईशानपुर अहमदाबाद, गुजरात

2 नागेन्द्र कुमार पिता स्व. गुजर महतो, उम्र 38 वर्ष पता गली नं.6 संकरपुर सिरसी-2 हजारीबाग, झारखण्ड

3 शेख बाबा पिता शेख अलीखान बाबा उम्र 30 वर्ष पता 17-5-1/1 रावुलापेटा, मन्डापेटा, थाना मन्डापेटा जिला- ईस्ट गोदावरी, आंध्रप्रदेश

4 प्रियांक ब्रम्हभट्ट पिता जितेन्द्र ब्रम्हभट्ट उम्र 33 वर्ष पता-बारोट वास, जंगराल , पाटण, गुजरात

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story