Begin typing your search above and press return to search.

Raipur News: रायपुर में गुंडे-बदमाशों की खैर नहीं, होली में हुड़दंगियों पर ड्रोन से रखी जाएगी नजर, गली-मोहल्ले में पुलिस की होगी कड़ी निगरानी

Raipur News: राजधानी रायपुर की कमिश्नरेट पुलिस होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर है। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Raipur News: रायपुर में गुंडे-बदमाशों की खैर नहीं, होली में हुड़दंगियों पर ड्रोन से रखी जाएगी नजर, गली-मोहल्ले में पुलिस की होगी कड़ी निगरानी
X
By Sandeep Kumar

Raipur News: रायपुर। अगर आप रायपुर में होली मनाने की सोच रहे हैं तो यह खबर बिल्कुल आपके लिए है। रायपुर में होली पर्व के दौरान अगर आपने किसी तरह का हुड़दंग मचाया या फिर नियमों का उल्लंघन किया तो कमिश्नरेट पुलिस आपके खिलाफ कड़ा एक्शन लेगी। होली पर्व पर हुड़दंगियों पर रायपुर कमिश्नरेट पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

जिले में होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए रायपुर कमिश्नरेट पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। कमिश्नरेट के तीनों जोन सेन्ट्रल, वेस्ट, नाॅर्थ के क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। मोहल्ले, काॅलोनी में इस बार पुलिस की सख्त निगरानी रहेगी। माहौल बिगाड़ने वालों पर ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी।

ड्रोन से निगरानी

ड्रोन के माध्यम से छतों, गलियो, बाजार, मोहल्ले और भीड़भाड़ वाले इलाकों में नजर रखी जाएगी। होली त्योहार के दो दिन पहले ही क्षेत्र के थानेदारों ने दुकानदारों और नागरिकों से बातचीत कर आपसी सौहार्द बनाए रखने व शांति व्यवस्था कायम करने की अपील की है। साथ ही आम नागरिकों को उनके क्षेत्र में विवाद होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने को कहा है। पुलिस ने युवाओं को चेतावनी दी हैं कि जबरन रंग न लगाएं और नशे में अगर उत्पात मचाया या अफवाह फैलाये तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने कहा कि शांति सद्भाव के साथ त्योहार मनाएं।

मध्य जोन के एडीसीपी तारकेश्वर पटेल ने एनपीजी न्यूज से बातचीत के दौरान बताया कि रायपुर के संवेदनशील क्षेत्रों की विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस बल अभी से तैनात कर दिए गए हैं। क्राइम की टीम सादे कपड़े में भीड़-भाड़ वाले इलाकों में तैनात है। किसी प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने वालों पर कड़ी नजर रखी गई है, होली त्योहार पर अगर किसी ने भ्रामक पोस्ट किया तो सख्ती से निपटा जाएगा। कानून का खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।



Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story