Begin typing your search above and press return to search.

Raipur News: रायपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, हिस्ट्रीशीटर उदय जैन की पत्नी समेत दो गिरफ्तार, गांजा भी जब्त

Raipur News: छत्तीसगढ़ की रायपुर कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी क्राइम यूनिट, एएनटीएफ और तेलीबांधा की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर की पत्नी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

Raipur News: रायपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, हिस्ट्रीशीटर उदय जैन की पत्नी समेत दो गिरफ्तार, गांजा भी जब्त
X
By Sandeep Kumar

Raipur News: रायपुर। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने गांजा तस्करी में शामिल महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 6 किलों गाजा और तस्करी में इस्तेमाल किया वाहन भी जब्त किया गया है। यह कार्रवाई एंटी क्राइम यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम ने की है। गिरफ्तार महिला खमतराई इलाके के हिस्ट्रीशीटर की पत्नी है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, एंटी क्राइम एंड साइबर युनिट की टीम को सूचना मिली थी कि एक्टिवा वाहन में सवार दो आरोपी एक बैग में गांजा रखे हैं और आरंग से रायपुर की ओर आ रहे है। इस सूचना को क्राइम डीसीपी आईपीएस स्मृतिक राजनाला ने गंभीरता से लिया और क्राइम साइबर यूनिट, नारकोटिक्स टाॅक्स फोर्स व तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए।

टीम ने आरंग-रायपुर रिंग रोड में नाकेबंदी कर एक्टिवा सवार पति-पत्नी को आते देखकर रूकवाने का प्रयास करने लगे, पुलिस को देखकर आरोपियों ने एक्टिवा को तेज रफ़्तार से भगाने लगे। पुलिस की टीम ने दोनों आरोपियों का पीछा कर दोनों को पकड़ा।

पूछताछ में महिला ने अपना नाम माधुरी जैन उर्फ डाॅली व युवक ने अपना नाम कृष्णा साहू बताया। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी डाॅली जैन खमतराई के हिस्ट्रीशीटर उदय जैन की पत्नी है। आरोपियों के पास रखे बैग की तलाशी ली गई तो उसमें 6.140 किलोग्राम गांजा मिला, जिसकी कीमत 3.07 लाख है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक्टिवा वाहन को भी जब्त कर लिया है। पुलिस की टीम दोनों आरोपियों से फाॅरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर पूछताछ कर रही है।

पकड़े गए आरोपी

माधुरी जैन उर्फ डाॅली पति उदय जैन 37 वर्ष निवासी सन्यासी पारा थाना खमतराई।

कुष्णा साहू पिता दुर्गा प्रसाद साहू 18 वर्ष निवासी खमतराई।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story