Begin typing your search above and press return to search.

Raipur News, राजधानी में चलती कार में लगी भीषण आग...चार लोगों ने कूदकर बचाई अपनी जान, फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक हुई जलकर खाक

Chalti Car Me Lagi Aag: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई (Chalti Car Me Lagi Aag)। कार सवार चार लोगों ने जैसे तैसे कूदकर अपनी जान बचाई वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

Raipur News, राजधानी में चलती कार में लगी भीषण आग...चार लोगों ने कूदकर बचाई अपनी जान, फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक हुई जलकर खाक
X
By Chitrsen Sahu

Chalti Car Me Lagi Aag: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई (Chalti Car Me Lagi Aag)। कार सवार चार लोगों ने जैसे तैसे कूदकर अपनी जान बचाई वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

चलती कार में अचानक लगी आग

यह घटना खमतराई थाना क्षेत्र में हुआ है। इस इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि कार में चार लोग सवार थे, जिन्होंने कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं सूचना के बाद जब तक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तब तक कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई थी।

देखते ही देखते धुआं आग में हुई तब्दिल

जानकारी के मुताबिक, कार चालक बिष्णु साहू बेमेतरा का रहने वाला है , जो कि अपने एक रिश्तेदार को DKS अस्पताल में भर्ती कराकर अन्य तीन लोगों के साथ रविवार की रात वापस लौट रहा था। उसकी कार जैसे ही खमतराई ओवरब्रिज के पास पहुंची, तो उसमें से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते उसमें आग लग गई।

शॉर्ट सर्किट से कार में आग लगने की आशंका

चलती कार में आग लगने से हड़कंप मच गया। कार में सवार चार लोगों ने जैसे-तैसे कूदकर अपनी जान बचाई वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं सूचना के बाद जब तक फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची तब तक कार पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी। वहीं सूचना मिलते ही खमतराई पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना की जांच में जुट गई। शुरूआती जांच में पता चला कि शॉर्ट सर्किट से कार में आग लगी। फिलहाल इसके पीछे का मेन कारण क्या था इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story