Begin typing your search above and press return to search.

Raipur News: रायपुर में शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले सावधान, रायपुर कमिश्नरेट पुलिस का एक्शन, 137 नशेड़ी वाहन चालक पकड़े गए...

Raipur News: नशेड़ी वाहन चालकों के खिलाफ रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शराब पीकर वाहन चालते 137 नशेड़ी वाहन चालकों को पकड़ा गया....

Raipur News: रायपुर में शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले सावधान, रायपुर कमिश्नरेट पुलिस का एक्शन, 137 नशेड़ी वाहन चालक पकड़े गए...
X
By Sandeep Kumar

Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शराब पीकर वाहन चालने वालों के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस एक्शन मोड पर है। पुलिस ने नशे में गाड़ी चलाने वाले 137 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की।

रायपुर शहर में सुरक्षित व सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा नवरात्रि समाप्त होते ही जाँच कार्रवाई फिर से तेज कर दी है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

दरअसल, शराब पीकर वाहन चलाने से दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है और वाहन ड्राइवर अपने जीवन के साथ-साथ दूसरे के जीवन के लिए भी खतरा पैदा करता है l

इसी क्रम में एमव्ही एक्ट की धारा 185 प्रावधानों के तहत शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

बता दें कि इस वर्ष जनवरी से अबतक लगभग 1400 नशेड़ी वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है, जिन्हें नशे की हालत में वाहन चलाते पकड़ा गया।

इस अभियान के तहत 29 मार्च की रात एडिशनल डीसीपी विवेक शुक्ला के नेतृत्व में शहर के आठ स्थानों पर यातायात थाना प्रभारी व यातायात पुलिस स्टॉफ के साथ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाते हुए कुल 137 वाहन चालकों को पकड़ा गया, जिनके विरुद्ध चालान की कार्रवाई कर उन्हें सोमवार 30 मार्च को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

कमिश्नरेट पुलिस ने कहा कि लोगों में भ्रांति है कि पुलिस कोई टारगेट पूरा करने अभियान चलाती है, जबकि यातायात पुलिस का यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शराब पीकर वाहन चलाना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह स्वयं तथा अन्य लोगों के जीवन के लिए गंभीर खतरा भी है, इस पर ज़ीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी।

आम नागरिकों से अपील

सभी वाहन चालकों व नागरिकों से अपील करती है कि वे सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभायें।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story