Begin typing your search above and press return to search.

Raipur News: महिला के घर खाना खाने गया था प्रॉपर्टी डिलर: तभी पहुंच गए घर वाले, फिर जमकर की दोनों की पिटाई

Property Dealer Ke Sath Marpit: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से प्रॉपर्टी डिलर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है, जहां अपार्टमेंट में ही एक महिला के घर खाना खाने गए प्रॉपर्टी डिलर को उसी के बेटे और परिवार के लोगों ने बुरी तरह से पीटा। इसके साथ ही उन्होंने महिला की भी पिटाई की। पुलिस ने शिकायत के बाद 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Raipur News: महिला के घर खाना खाने गया था प्रॉपर्टी डिलर: तभी पहुंच गए घर वाले, फिर जमकर की दोनों की पिटाई
X

Raipur News

By Chitrsen Sahu

Property Dealer Ke Sath Marpit: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से प्रॉपर्टी डिलर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है, जहां अपार्टमेंट में ही एक महिला के घर खाना खाने गए प्रॉपर्टी डिलर को उसी के बेटे और परिवार के लोगों ने बुरी तरह से पीटा। इसके साथ ही उन्होंने महिला की भी पिटाई की। पुलिस ने शिकायत के बाद 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

प्रॉपर्टी डिलर के साथ महिला की भी पिटाई

यह घटना आमानाका थाना क्षेत्र में स्थित हर्षित फार्रच्युना अपार्टमेंट में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी डिलर अपार्टमेंट में ही एक महिला के घर खाना खाने गया था, तभी वहां उसका परिवार और ससुराल वाले पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने गाली-गलौज करते हुए दोनों के साथ मारपीट की। पुलिस ने शिकायत के बाद 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

अपार्टमेंट की महिला के घर खाना खाने गया था प्रॉपर्टी डिलर

दरअसल, भवानी नगर में रहने वाले ईश्वर साहू समाज सेवा और प्रॉपर्टी डिलिंग का काम करता है। थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह 30 अक्टूबर को अपार्टमेंट में ही एक महिला के घर खाना खाने गया था। इसी दौरान वहां पर उसके परिवार और ससुराल वाले पहुंच गए। इसके बाद सभी ने गाली-गलौज करते हुए महिला और उसके साथ मारपीट की। इस मारपीट में वह गंभीर रुप से घायल हो गए।

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

इस मामले में ईश्वर साहू ने आगे बताया कि उसके घर और ससुराल वाले पहले भी उसके साथ मारपीट कर चुके हैं। मारपीट की इस घटना के बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने में की। उसने अपने बेटा-बेटी के साथ ही परिवार के 10 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है। पुलिस ने भी इस मामले में शिकायत दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story