Raipur News: होटल बेबीलाॅन में पुलिस की रेड, कमरा नंबर 115 में जुआ खेलते 10 जुआरी पकड़ाये, नगदी भी जब्त...

रायपुर। राजधानी के होटल बेबीलाॅन में रायपुर पुलिस ने रेड कर जुआ खेलते 10 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा है। सभी आरोपी होटल के कमरा नंबर 115 में बैठकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने इनके पास से 1 लाख 98 हजार नगदी, ताशपत्ती जब्त की है। साथ ही तेलीबांधा थाने में जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4,5, 36 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
जानिए मामला
दरअसल, 26 अगस्त को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना मिली कि थाना तेलीबांधा क्षेत्र के व्हीआईपी रोड स्थित होटल बेबीलॉन कैपिटल के एक कमरे में जुआ खेला जा रहा है। इस सूचना को एसएसपी संतोष सिंह ने गंभीरता से लिया और पुलिस टीम को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा होटल के कमरा नंबर 115 में रेड कार्रवाई की। टीम ने जुआ खेलते 10 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा। आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई कर उनके कब्जे से 1,98,150 एवं ताशपत्ती जब्त की गई। साथ ही जुआरियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 560/24 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4, 5, 36 का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
प्रकरण में होटल बेबीलॉन कैपिटल के मालिक के विरूद्ध भी अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रहीं है। बताया जा रहा है कि इस मामले में हाई प्रोफाइल कारोबारी गिरफ्तार हुए है। फिलहाल, इस मामले में पुलिस ने आरोपियों की फोटो और नाम जारी नहीं किया है।
नीचे देखें आरोपियों के नाम
निखील सिघानिया पिता पवन सिघानिया उम्र 27 वर्ष सा0 बिलाईगढ
रित्विक भंसाली पिता प्रवीण भंसाली उम्र 28 वर्ष सा0 टैगोर नगर रायपुर
पारस वाधवा पिता दीपक वाधवा उम्र 27 वर्ष् सा0 पानी टंकी के पास शंकर नगर रायपुर
यश चावला पिता अजय चावला उम्र 23 वर्ष कोष्टापारा धमतरी
ऋषव भंसाली पिता विकास भंसाली उम्र 26 वर्ष सा0 टैगोर नगर रायपुर
दर्शन मुलवानी पिता नंदलाल मुलवानी उम्र 24 वर्ष सा0 साई वाटिका कालोनी देवपुरी रायपुर
गौरव गोलछा पिता उत्तम चंद जैन उम्र 26 वर्ष सा0 टैगोर नगर रायपुर
अक्षय सचदेव पिता स्व0 मनोहर सचदेव उम्र 28 वर्ष सा0 आमापारा धमतरी
पंकज चावला पिता संतोष चावला उम्र 29 वर्ष सा0 दलदल सिवनी रायपुर
निखील जगताप पिता सशवंत जगताप उम्र 30 वर्ष सा0 बांसपानी धमतरी
-
Home
-
Menu
