Raipur News: पति-पत्नी पर जानलेवा हमला, घर में घुसकर डॉक्टर पिता-पुत्र ने पीटा, शिकायत के बाद ससुर और साला फरार...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राजधानी में बीती रात पति-पत्नी पर जानलेवा हमला हुआ। आरोपियों ने हमला उनके घर में घुसकर किया। इस हमले में पति का सिर बुरी तरह से फट गया है और उन्हें 14 टांके लगाए गए। पीड़ित की पत्नी पर भी जानलेवा हमला हुआ और दो आरोपियों ने उन्हें लात घूसों से आधे घंटे तक मारते रहे। घटना होलिका दहन, रविवार के 2 बजे रात की है। हमला करने वाले आरोपी पीड़ित के ससुर और साला है। आरोपी पेशे से डॉक्टर हैं और डीडी नगर में रहते है। आरोपियों का नाम डा. राजेश विश्कर्मा (ससुर) अभनपुर ब्लॉक के सेजबहार स्थित सरकारी अस्पताल में डॉक्टर है और साला दिव्यांश विश्वकर्मा उर्फ सनी अभी कुछ ही समय पहले रशिया से डॉक्टरी की पढ़ाई कर आया है।
पीड़ितों की शिकायत के मुताबिक, दोनों ही आरोपी पीड़िता पक्ष को बार बार फोन कर जान से मार देने की धमकी दे रहे है। पीडित पक्ष ने संबंधित टिकरापारा पुलिस थाने में भी FIR करवाने की कोशिश की लेकिन अभी सिर्फ आवेदन स्वीकार किया गया है। केस दर्ज नहीं हो पाया है। इस वजह से पीड़ित पक्ष बेहद डरे हुए है और बीती रात मंगलवार को पीड़ित पक्ष ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से जान की गुहार लगाते हुए एक वीडियो भी बनाया है, जिसमें उन्होंने सारी घटना बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। नीचे पढ़ें शिकायत...

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
-
Home
-
Menu
