Begin typing your search above and press return to search.

Raipur News: पार्ट टाइम जाॅब के नाम पर ठगी...छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और आंध्रप्रदेश से आरोपी गिरफ्तार...

Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शेयर ट्रेंडिंग और ऑनलाइन पार्ट टाइम जाॅब के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर थाना पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Raipur News: पार्ट टाइम जाॅब के नाम पर ठगी...छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और आंध्रप्रदेश से आरोपी गिरफ्तार...
X
By Sandeep Kumar

Raipur News: रायपुर। शेयर ट्रेंडिंग और पार्ट टाइम जाॅब के नाम पर ठगी करने वाले चार आरोपियों को रायपुर साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों को छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और आंध्रप्रदेश से पकड़ा गया। यह कार्रवाई आईजी अमरेश मिश्रा के निर्देश पर साइबर थाना पुलिस ने की है।

दरअसल, आईजी रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा द्वारा रेंज साइबर थाना रायपुर को साइबर अपराधों मे शामिल मुख्य आरोपियों के विरुद्ध तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत प्रार्थी पृथ्वीराज सिंह ने उनके साथ शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा के नाम से 20 लाख ठगी की रिपोर्ट थाना खमारडीह में लिखाई थी।

रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 176/25 धारा 318(4), 3(5) भा.न्या.सं. 66(D)IT एक्ट पंजीकृत किया गया। आईजी के निर्देश पर ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत मुख्य आरोपी की पहचान की गई। आरोपी प्रयल अस्थाना घटना कारीत करने के बाद अपना स्थान बदल कर निवास कर रहा था। ग्वालियर मध्यप्रदेश में रेड कार्रवाई में आरोपी से प्रकरण से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज प्राप्त हुए हैं। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

दूसरे केश में प्रार्थी युवराज पिस्दा ने उनके साथ ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के बहाने 7.4 लाख की ठगी होने पर थाना मुजगहन में सूचना दिया था। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 149/24 धारा 420 भादवि पंजीकृत कर विवेचना क्रम में बैंक से प्राप्त जानकारी का तकनीक विश्लेषण कर दो आरोपियों की पहचान की गई। आरोपी नेहरू लाल अन्य आरोपी मयंक पटेल के साथ मिलकर मुंबई ब्रांच के बैंक में खाता खुलवाकर अन्य आरोपी साथियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी में संलिप्त हो गया थे। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

इसी तरह केश 3 प्रार्थी डाकेस्वर सिंह ने उनके साथ शेयर ट्रेडिंग में अत्यधिक लाभ के बहाने 71 लाख की ठगी होने पर थाना सरस्वती नगर में सूचना दिया था। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 218/25 धारा 318(4) भा.न्या.सं. पंजीकृत कर विवेचना क्रम में बैंक से प्राप्त जानकारी का तकनीक विश्लेषण कर आरोपी की पहचान की गई। आरोपी जयराम वाजेंदला बैंक में करंट खाता खुलवाकर अन्य आरोपी साथियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी में संलिप्त हो गया था। आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

1 प्रयल अस्थाना पिता प्रदीप अस्थाना उम्र 31 वर्ष पता बिरला ग्वालियर मध्यप्रदेश

2 नेहरू लाल पिता सुखदेव उम्र 23 वर्ष पता 12-1 वार्ड नंबर 09 वीटीसी सावित्रीपुर, पोस्ट बरतीकला थाना बंसतपुर जिला बलरामपुर

3 मयंक कुमार पटेल पिता सच्चिदानंद पटेल उम्र 33 वर्ष पता 51-1 ग्राम सावित्रीपुर पोस्ट बरतीकला, पुलिस चौकी वाड्रफनगर थाना बसंतपुर, जिला-बलरामपुर

4 जयराम वाजेंदला पिता वीरा राघव राव 52 वर्ष पता प्लॉट 103, साई होम्स, यक्शन पेड़ाघंटियाडा विशाखापट्टनम, आंध्रप्रदेश

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story