Raipur News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप...

Raipur News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप...
X
Raipur News: मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। साथ ही इसकी शिकायत थाने में भी की है

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थित में मौत हो गई। मृतिका के परिजनों ने बेटी के मौत के बाद अस्पताल में जमकर हंगामा किया। साथ ही ससुराल वालों पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ित का आरोप भी लगाया है। घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र की है।

दरअसल, रजिम के गोबरा नवापारा निवासी उमाशंकर भिंजेकर के साथ 19 वर्षीय युवती की शादी मई 2024 में हुई थी। बीती रात नवविवाहिता की तबियत अचानक खराब हो गई। जिसके बाद ससुराल वालों ने उसे पचपेडीनाका स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

बेटी की मौत की खबर सुनते ही मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंचे और ससुराल पक्ष के लोगों से विवाद करने लगे। विवाद बढ़ता देख टिकरापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। साथ ही इसकी शिकायत थाने में भी की है।

Tags

Next Story