Begin typing your search above and press return to search.

Raipur News: केन्द्रीय रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री शामिल हुए स्कूल शिक्षा मंत्री की माता के शांति मिलन कार्यक्रम में, परिवार के सदस्यों से मिलकर सांत्वना दी...

Raipur News: केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंत्री अग्रवाल की माता पिस्ता देवी अग्रवाल की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दिवगंत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Raipur News: केन्द्रीय रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री शामिल हुए स्कूल शिक्षा मंत्री की माता के शांति मिलन कार्यक्रम में, परिवार के सदस्यों से मिलकर सांत्वना दी...
X
By Sandeep Kumar Kadukar

रायपुर। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर के अग्रसेन धाम पहुंचकर स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता के शांति मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने अग्रवाल की माता पिस्ता देवी अग्रवाल की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दिवगंत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अग्रवाल के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दीं।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और विधायक किरण सिंह देव भी इस दौरान मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि विगत 27 फरवरी को स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा और संस्कृति मंत्रीबृजमोहन अग्रवाल की माता पिस्ता देवी अग्रवाल का निधन हो गया था।

Sandeep Kumar Kadukar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story