Begin typing your search above and press return to search.

Raipur News: कल्याण ज्वेलर्स शोरूम में 2 घंटे तक फंसे रहे लोग, कवरेज करने पहुंचे रिर्पोटर से धक्का-मुक्की और बदसलूकी....

Raipur News: बीती रात कल्याण ज्वेलर्स में हंगामा मच गया। अचानक शटर लाॅक होने से शोरूम के अंदर बच्चे, महिला समेत कई लोग दो घंटे तक फंसे रहे। वहीं, कवरेज करने पहुंचे मीडियाकर्मियों से शोरूम के कर्मचारियों ने बदसलूकी भी की।

Raipur News: कल्याण ज्वेलर्स शोरूम में 2 घंटे तक फंसे रहे लोग, कवरेज करने पहुंचे रिर्पोटर से धक्का-मुक्की और बदसलूकी....
X
By Sandeep Kumar

Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित कल्याण ज्वेलर्स में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शोरूम का शटर लाॅक हो गया। इस घटना में महिला बच्चे समेत कई लोग शोरूम के अंदर ही फंस गये। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे रिपोर्टर से कल्याण ज्वेलर्स के कर्मचारियों ने बदसलूकी, धक्का-मुक्की और गली-गलौज की।

इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दो घंटे की मशक्कत के बाद शटर काटकर उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। साथ ही मीडियाकर्मी से बदसलूकी करने वाले दो कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया।

जानिए घटनाक्रम

जानकारी के मुताबिक, घटना पंडरी क्षेत्र में स्थित कल्याण ज्वेलर्स की है। शुक्रवार की देर रात शोरूम का शटर अचानक लाॅक हो गया। इस घटना के बाद शोरूम में अफरा-तफरी मच गई। मीडिया भी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची। मीडिया को देख कल्याण ज्वेलर्स के कर्मचारी भड़क उठे और मीडियाकर्मी व प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष संदीप शुक्ला से धक्का-मुक्की करते हुये उन्हें कवरेज करने से रोकने लगे। देखें वीडियो...

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शटर के अंदर में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश शुरू हुई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शटर को गैस कटर से काटकर अंदर फंसे लोगों को निकाला गया।

सिविल लाइन पुलिस ने मीडियाकर्मी से बदसलूकी करने वाले दो कर्मचारियों को हिरासत में लिया है। साथ ही जांच की जा रही है कि शटर अचानक कैसे लाॅक हुआ, जब शोरूम के अंदर लोग थे तो शटर को किसने गिराया। फिलहाल इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story