Raipur News: IPL क्रिकेट मैच में ऑनलाईन सट्टा खिलाते आरोपी गिरफ्तार, गुजरात टाईटस व राजस्थान रायल्स के बीच लग रहा था दांव

Raipur News रायपुर। मोबाइल पर IPL मैच में सट्टा खिलाते एक आरोपी को खम्हारडीह पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से मोबाइल सहित अन्य सामान भी जाब्ता किया गया। आरोपी का नाम सौरभ मिश्रा है।
दरअसल, जिले में अडडेबाजो, चाकू बाजो एवं जुआ-सटटा पर नकेल कसने लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 11 अप्रैल को सूचना मिली कि बनियान ट्री के पास सौरभ मिश्रा नामक युवक गुजरात टाईटस व राजस्थान रायल्स के बीच मैच में सट्टा खिला रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी सौरभ मिश्रा पिता सुशील मिश्रा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 1 नग वीवो कम्पनी का मोबाईल जिसका IMEI नं0-865227039753191, 65227039753184 जिसमे जियो सिम लगा हुआ को जब्त किया गया। साथ ही 4 नग मोबाइल स्क्रीन शाट जिसमें सटटा लिंक REDDYCARE.IN व CRICBET99 लिखा, 1 नग सटटा-पटटी की कॉपी, 1 नग डाट पेन, नगदी रकम 1420 रुपये कुल मशरुका 13420 रुपये को जब्त किया गया। आरोपी को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
आरोपी को गिरफ्तार करने मे निरीक्षक श्रुति सिंह थाना प्रभारी थाना खम्हारडीह रायपुर के दिशा-निर्देशन मे प्र०आर०- 353 देवेन्द्र ध्रुव, प्र०आर०- 1684 सचिन पाण्डेय, आर०- 2300 नरेद्र कुमार कुर्रे की भूमिका रही है।
नाम आरोपी
सौरभ मिश्रा पिता सुशील मिश्रा उम्र 26 वर्ष निवासी भवानी नगर थाना खम्हारडीह रायपुर
-
Home
-
Menu
