Raipur News:अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर जयबिग वर्मा गिरफ्तार, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने पकड़ा...

Raipur News:अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर जयबिग वर्मा गिरफ्तार, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने पकड़ा...
X
Raipur News:छत्तीसगढ़ की राजधानी पुलिस ने उत्तरप्रदेश के गांजा तस्कर को रेलवे स्टेशन से पकड़ा है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी पुलिस ने उत्तरप्रदेश के गांजा तस्कर को रेलवे स्टेशन से पकड़ा है। आरोपी के कब्ज से 7 किलो गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब ढेड़ लाख रूपए है।

दरअसल, एसएसपी संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्रवाई कर रही है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्रवाई करने एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया। साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

इसी के तहत 27 मई को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना मिली कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत रेलवे स्टेशन स्थित गेट नंबर 2 पास एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम जयबिग वर्मा निवासी जौनपुर (उत्तर-प्रदेश) बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 7 किलो 700 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1,55,000 रूपये जब्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 225/24 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी-जयबिग वर्मा पिता स्व. दयाराम वर्मा उम्र 30 साल निवासी तारवा पश्चिम थाना शाहगंज जिला जौनपुर (उत्तर-प्रदेश)।

कार्यवाही में निरीक्षक दीपक पासवान थाना प्रभारी गंज, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी परेश पाण्डेय, सउनि. जमील खान, मोह. कय्यूम, प्र.आर. माखन लाल ध्रुव, आशीष त्रिवेदी, आर. पुरूषोत्तम सिन्हा, महिपाल सिंह तथा थाना गंज से सउनि. शंकर साहू, आर. सुकचंद नेताम, जितेश मांझी एवं महेश महानंद की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

Tags

Next Story