Raipur News: राजधानी में तीन आरोपी मोबाइल पर खेल रहे थे आनलाईन क्रिकेट सट्टा, तभी पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा...

रायपुर। राजधानी में आईपीएल सटोरियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने तीन सटोरिये को पकड़ा है। आरोपियों पर ये कार्रवाई टिकरापारा थाना पुलिस के द्वारा की गई।
दरअसल, संतोष कुमार सिंह द्वारा नशे के विरूद्ध निजात अभियान के तहत रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों थाना प्रभारियों को नशे का काला कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिये गये है।
इसी तारतम्य में 28 अप्रैल को थाना टिकरापारा पुलिस को सूचना मिली कि थाना टिकरापारा के सिमरन सिटी, तरूण बाजार, संतोषी नगर के पास क्रिकेट मैच पर ऑनलाईन सट्टा खेल रहे है। जिस पर थाना टिकरापारा एवं एंटी क्राइम और साइबर यूनिट की विशेष टीम तैयार कर टीम के सदस्यों द्वारा मौसके से आरोपियों को पकड़ा गया।
सिमर सिटी से भूपत महोबिया पिता स्व0 दिलीप महोबिया उम्र 40 साल निवासी शहीद भगत सिंह, तरूण बाजार से शुभम केवलानी पिता नंद लाल केवलानी उम्र 28 साल साकिन सांई सिमरन सिटी मठपुरैना और सिमर सिटी से अभिषेक गुप्ता पिता शिव प्रसाद गुप्ता उम्र 23 साल साकिन शिव कबाडी शिव नगर मठपुरैना को पकड़ा गया। तीनों के पास से मोबाइल जब्त किया गया है।
आरोपियो को पकडकर उनके मोबाइल चेक करने पर ऑनलाईन सट्टा एप लिंक schoolexch.com/admin पर खेलते मिले। मोबाइल के साथ आरोपियों को गिरफ्तार कर आरेापियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में 7 छत्तीसगढ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत लगातार अपराध क्रमांक 342/24, 343/24, 344/24 अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
-
Home
-
Menu
