Begin typing your search above and press return to search.

Raipur News: गाय के पैर बांधकर अनाचार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार...

Raipur News: गाय के पैर बांधकर अनाचार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार...
X
By Sandeep Kumar

रायपुर। रायपुर पुलिस ने गाय के साथ अनाचार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक डेयरी की गाय के हाथ पैर बांधकर अनाचार कर रहा था। डेयरी संचालक की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की करवाई की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र की है। 27 दिसंबर को खम्हारडीह निवासी डेयरी संचालक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 26 दिसम्बर को जब वो खाना खाकर टहल रहा था। इस दौरान उसे गाय की चिल्लाने की आवाज आई। डेयरी संचालक जब फार्म के अंदर गया तो देखा कि पार्वती नगर निवासी सूर्या तांडी 24 साल गाय के पैर बांधकर उसके साथ अनाचार कर रहा था।

फार्म संचालक को देखकर आरोपी अपने कपड़े लेकर भाग गया। पुलिस ने शिकायत पर 377, 323 भादवि पशु क्रूरता निवारक के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।

आरोपी को गिरफ्तार करने मे निरीक्षक कुमार गौरव साहू थाना प्रभारी थाना खम्हारडीह एवं स्टाफ उ.नि. मनोज पटेल एवं पेट्रोलिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आरोपी का नाम- सूर्या ताण्डी उर्फ भोदबो 24 साल पता- पार्वती नगर खम्हारडीह थाना खम्हारडीह जिला रायपुर है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story