Begin typing your search above and press return to search.

Raipur News:अतिविशिष्ट व्यक्तियों के आगमन पर उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों का सम्मान

Raipur News: अतिविशिष्ट अतिथियों के आगमन पर उत्कृष्ट सेवा भाव से कार्य करने वाले राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों

Raipur News:अतिविशिष्ट व्यक्तियों के आगमन पर उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों का सम्मान
X
By Yogeshwari verma

Raipur News: अतिविशिष्ट अतिथियों के आगमन पर उत्कृष्ट सेवा भाव से कार्य करने वाले राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों को राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार ने सम्मानित करने हुए उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया।


इस अवसर पर यशवंत कुमार ने कहा कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्य से छत्तीसगढ़ राज्य की अच्छी छवि बनती है। विगत माह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के दौरे पर आये थे और उन्होंने राजभवन में विश्राम किया था। इस दौरान राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उत्तम सेवा भाव का प्रदर्शन करते हुए अच्छी से अच्छी व्यवस्था बनाने के लिए कार्य किया। राजभवन की व्यवस्था की प्रधानमंत्री द्वारा भी सराहना की गई। सचिव ने सभी कोे लगन और मेहनत से कार्य करने के लिए बधाई दी।

इस अवसर पर उप सचिव हिना अनिमेष नेताम सहित राजभवन के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।



Next Story