Raipur News: चेकिंग के दौरान कार में मिले 6 लाख नगदी, पुलिस जाँच में जुटी

रायपुर। राजधानी पुलिस ने चेकिंग के दौरान 6 लाख की नगदी जब्त की है। घटना मंदिर हसौद क्षेत्र के टोल नाका की है।
दरअसल, अपराधों की रोकथाम और अपराधियों पर नकेल कसने एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने जिले के सभी थाना क्षेत्रों में चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में 5 अप्रैल को थाना मंदिर हसौद स्थित टोल नाका पास पुलिस टीम द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक कार को चेक करने पर कार में नगदी रकम रखा होना पाया गया।
टीम के सदस्यों द्वारा कार में सवार व्यक्ति से नगदी रकम के संबंध में पूछताछ करने पर वैध दस्तावेज के संबंध में किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।टीम के सदस्यों द्वारा व्यक्ति के कब्जे से नगदी छह लाख रूपये जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रहा है।

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
-
Home
-
Menu
