Begin typing your search above and press return to search.

Raipur News: बीज निगम में सचिव बनाने के नाम पर अतिथि शिक्षक से ठगी, आरोपियों ने कहा, मेरी बड़े अधिकारियों से है जान-पहचान, 5 लाख लेकर लगाया चूना

Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीज निगम में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अपराध दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Raipur News: बीज निगम में सचिव बनाने के नाम पर अतिथि शिक्षक से ठगी, आरोपियों ने कहा, मेरी बड़े अधिकारियों से है जान-पहचान, 5 लाख लेकर लगाया चूना
X
By Sandeep Kumar

Raipur News: रायपुर। रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र में बीज निगम में नौकरी लगाने के नाम पर 5 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों का नाम राधा कश्यप और निशिकांत बेदालकर है। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर इसकी जांच कर रही है।

जानिए पूरा मामला

शिकायत के मुताबिक, प्रार्थी सुमित महिलांगे 32 निवासी ग्राम जोरा वर्तमान में शासकीय कृषि महाविद्यालय जगदलपुर में अतिथि शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। वर्ष 2024 में जब वे नारायणपुर स्थित शासकीय कृषि महाविद्यालय में अतिथि शिक्षक थे। इस दौरान उनकी जान-पहचान राधा कश्यप ओर निशिकांत बेदालकर से हुई थी।

राधा कश्यप ने खुद को बड़े अधिकारियों से जान पहचान बताते हुये सुमित महिलांगे को बीज निगम में सचिव के पद पर लगाने की बात कही। आरोपी ने कहा कि वो चाहे तो छत्तीसगढ़ बीज निगम में सचिव के पद पर नौकरी लगा सकता है, लेकिन इसके लिए उसे 15 लाख देने होंगे। आरोपी ने झांसे में लेकर पीड़ित से पांच लाख रूपये मांगे।

रूपये देने के बाद करीब डेढ़ साल तक नौकरी नहीं लगी, पीड़ित ने जब रूपये मांगे तो आरोपियों ने किसी तरह का कोई रिस्पाॅंस नहीं दिया। बार बार रूपये देने के लिए दबाव बनाने पर सिर्फ आरोपियों ने दो लाख ही वापस किया और तीन लाख देने से साफ इंनकार कर दिया।

आरोपियों की हरकतों से परेशान पीड़ित ने इसकी शिकायत तेलीबांधा थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर इसकी जांच कर रही है। साथ ही फरार आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।



Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story