Begin typing your search above and press return to search.

Raipur News: कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी छत...

Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर कलेक्ट्रेट परिसर में आज बड़ा हादसा होने से टल गया। कलेक्ट्रेट परिसर की छत अचानक गिर गई। हादसे में कक्ष के अंदर रखी कई फाइल दब गई। हालांकि आज रविवार था, जिस वजह से बड़ा हादसा होते होते टल गया।

Raipur News: कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी छत...
X
By Sandeep Kumar

Raipur News: रायपुर। राजधानी रायपुर में आज कलेक्ट्रेट परिसर की छत भरभराकर गिर गई। हालांकि आज रविवार होने की वजह से कक्ष के अंदर कर्मचारी मौजूद नहीं थे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस हादसे में छत के मलबे में कई सरकारी फाइल दब गई।

हादसे की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची। फिलहाल मलबे को हटाने का काम जारी है।

जानकारी के मुताबिक हादसा आज सुबह हुआ। कलेक्ट्रेट परिसर के आंग्ल अभिलेख कोष्ठ कक्ष की छत अचानक गिर गई। हादसे के दौरान कक्ष के अंदर कर्मचारी मौजूद नहीं थे, जिस वहज से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

वहीं, मलबे में कमरे में रखी कई सरकारी फाइल दब गई। मलबे को हटाने का काम जारी है। बताया जा रहा है कि यह हादसा अगर दूसरे दिन हुआ होता तो बड़ी घटना हो सकती थी।

मालूम हो कि लंबे समय से कलेक्ट्रेट परिसर में मरम्मत का काम नहीं हुआ है। इसी वजह से आज पुरानी कक्ष का छत गिर गया। ये तो गनीमत रही कि रविवार की वजह से आज कर्मचारियों का अवकाश था, नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी।

फिलहाल मौके पर कर्मचारियों के द्वारा मलबे में दबी फाइल को निकाला जा रहा है। साथ ही मरम्मत का कार्य भी किया जा रहा है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story