Begin typing your search above and press return to search.

Raipur News: आधी रात लड़कियों और लड़कों के बीच जमकर मारपीट, 2.05 मिनट के वीडियो में गाली-गलौज और खूब चले लात-घूंसे

Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी में लड़के और लड़कियों के बीच मारपीट का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मारपीट की इस घटना में लड़कियों को गंभीर चोट लगी, जिसके बाद पीड़ित लड़कियों ने इसकी शिकायत डीडी नगर थाने में दर्ज कराई है।

Raipur News: आधी रात लड़कियों और लड़कों के बीच जमकर मारपीट, 2.05 मिनट के वीडियो में गाली-गलौज और खूब चले लात-घूंसे
X
By Sandeep Kumar

Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़के और लड़कियों के बीच जमकर गाली-गलौज और मारपीट हो रही है। वीडियो दो मीनट 05 सेकेंड का है।

घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र के महादेव घाट का है। वीडियो के संबंध में जानकारी मिली है कि बिलासपुर और कोरबा क्षेत्र की लड़कियां पार्टी करके लौट रही थी। इसी दौरान महादेव घाट के पास वहां पहले से मौजूद लड़कों ने अभद्र टिप्पणी की। देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगा और लड़कों ने लड़कियों पर हमला कर दिया। खुद का बचाव करते हुए लड़कियों ने भी लड़कों की जमकर पिटाई की।

2 मिनट 05 सेकेंड के वीडियो में जमकर मारपीट और गाली-गलौज है। इस घटना में कुछ लड़कियां लहूलुहान हो गई। बताया जा रहा है कि एक लड़की के हाथ की उंगली लड़के ने काट दी। वहीं, कुछ लड़कियों के नाक और सिर में गंभीर चोट लगी है।

थाना डीडी नगर में पीड़ित लड़कियों ने इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अपराध दर्ज कर वीडियो के आधार पर आरोपी लड़कों की तलाश में जुट गई है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कह रही है। नीचे देखें वीडियो...

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story